फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC Jharkhand Board 8th Result 2020 Live: आठवीं परीक्षा के नतीजे घोषित, 91.60 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

Thu, 04 Jun 2020 03:35 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

JAC Jharkhand Board 8th Result 2020 Live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC- Jharkhand Academic Council) ने आज यानी 4 जून, 2020 को 8वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। ध्यान दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in है। छात्र लेटेस्ट अपडेट के लिए अमर उजाला के साथ बने रहें। इसके अलावा जेएसी ने कक्षा 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि जुलाई अंत तक परिणाम जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:26 PM, 04-Jun-2020

रिजल्ट देखने के लिए यूजर नाम और पासवर्ड जरूरी

स्कूल प्रिंसिपल को आठवीं के परिणाम डाउनलोड करने के लिए जरूरी जानकारी जैसे- यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

03:20 PM, 04-Jun-2020

91.60 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

इस साल झारखंड बोर्ड आठवीं परीक्षा में 91.60 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। जबकि पिछले साल कुल 84.58 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए।

03:12 PM, 04-Jun-2020

सीधे लिंक पर क्लिक करें

आठवीं कक्षा का परिणाम देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। ध्यान दें कि केवल प्रिंसिपल ही बच्चों के नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें जरूरी विवरण भरकर लॉगइन करना होगा।

डायरेक्ट लिंक है यहां

विज्ञापन
03:00 PM, 04-Jun-2020

ऐप के माध्यम से भी देख सकेंगे परिणाम-

छात्र गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध अन्य एप्लिकेशन के माध्यम से परिणामों की जांच कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर को पूर्व-पंजीकृत करना होगा।

02:50 PM, 04-Jun-2020

ऐसे देखें अपना परिणाम-

  • सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।
  • अब होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी जरूरी जानकारी जैसे- अपना रोल नंबर / पंजीकरण नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें। 
  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे। आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
02:47 PM, 04-Jun-2020

ये वेबसाइट्स आएंगी काम

02:32 PM, 04-Jun-2020

जारी हुए परिणाम

02:22 PM, 04-Jun-2020

उम्मीदवार निजी वेबसाइट के जरिये भी देख सकते हैं परिणाम

02:17 PM, 04-Jun-2020

पिछले साल अप्रैल में जारी हुए थे परिणाम

साल 2019 में जेएसी 8वीं परीक्षा के परिणाम 16 अप्रैल, 2019 को घोषित किए गए थे।

02:12 PM, 04-Jun-2020

इस साल परिणाम जारी होने में इसलिए हुई देर

हर साल राज्य में बोर्ड कक्षा 8वीं के परिणाम परीक्षा के कुछ समय पश्चात ही जारी हो जाते हैं। लेकिन इस साल परिणाम की घोषणा में देरी देश और राज्य में लॉकडाउन की स्थिति के कारण हुई।

02:04 PM, 04-Jun-2020

परीक्षा में शामिल 5.12 लाख छात्रों को है परिणामों का इंतजार

बता दें कि इस साल झारखंड बोर्ड की आठवीं परीक्षा में लगभग 5.12 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

02:00 PM, 04-Jun-2020

2.30 बजे घोषित होंगे परिणाम

बता दें कि अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 8वीं परीक्षा के परिणाम दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे।

01:54 PM, 04-Jun-2020

24 जनवरी को आयोजित हुई आठवीं की परीक्षा

कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 2020 में 24 जनवरी को जेएसी द्वारा आयोजित की गई थीं। वहीं इनकी उत्तर कुंजी 6 फरवरी, 2020 को जारी की गई थीं।

01:48 PM, 04-Jun-2020

9वीं परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी

बता दें कि 9वीं परीक्षा में लड़कियों ने इस बार लड़कों को पछाड़ दिया है। परीक्षा में 2.12 लाख छात्राएं सफल हुईं जबकि केवल 1.93 लाख छात्र ही परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

01:38 PM, 04-Jun-2020

9वीं परीक्षा में इस साल 4.06 लाख स्टूडेंट्स हुए सफल

2020 में 9वीं की परीक्षा में कुल 4 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें से 4.06 लाख स्टूडेंट्स सफल हुए हैं।

01:35 PM, 04-Jun-2020

इन वेबसाइट्स पर भी घोषित होंगे नतीजे

  • jac.nic.in
  • jacresults.com
  • jharresults.nic.in
  • jac.jharkhand.gov.in

01:30 PM, 04-Jun-2020

पिछले साल 84.58 प्रतिशत छात्र हुए पास

बता दें कि झारखंड बोर्ड आठवीं की परीक्षा में पिछले साल, कुल 84.58 प्रतिशत छात्र सफल हुए। 

01:24 PM, 04-Jun-2020

ऐसे देखें ऐप के माध्यम से अपना परिणाम-

छात्र गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध अन्य एप्लिकेशन के माध्यम से परिणामों की जांच कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर को पूर्व-पंजीकृत करना होगा।

01:21 PM, 04-Jun-2020

अंग्रेजी वेबसाइट पर पढ़ें खबर

इस खबर को अमर उजाला की अंग्रेजी वेबसाइट पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

01:20 PM, 04-Jun-2020

ऐसे देखें अपना परिणाम-

  1. सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।
  2. अब होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी जरूरी जानकारी जैसे- अपना रोल नंबर / पंजीकरण नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें। 
  4. जैसे ही आप सबमिट करेंगे। आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

01:14 PM, 04-Jun-2020

9वीं परीक्षा में 97.42 फीसदी छात्र हुए पास

इससे पहले बोर्ड ने 9वीं कक्षा का परिणाम जारी किया था। बता दें कि परीक्षा में इस साल 97.42 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 

01:08 PM, 04-Jun-2020

निजी वेबसाइटों पर भी देख सकते हैं नतीजे

01:05 PM, 04-Jun-2020

2019 में इस वक्त आया था परिणाम

पिछले साल जेएसी 8वीं परीक्षा के परिणाम 16 अप्रैल, 2019 को घोषित किए गए थे।

12:56 PM, 04-Jun-2020

लॉकडाउन के चलते परिणामों में हुई देर

हर साल राज्य में बोर्ड कक्षा 8वीं के परिणाम परीक्षा के कुछ समय पश्चात ही जारी हो जाते हैं। लेकिन इस साल परिणाम की घोषणा में देरी देश और राज्य में लॉकडाउन की स्थिति के कारण हुई।

12:52 PM, 04-Jun-2020

झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम जल्द होंगे जारी

12:49 PM, 04-Jun-2020

इन वेबसाइट्स के माध्यम से देख सकते हैं परिणाम

छात्र वेबसाइट jac.nic.in के माध्यम से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यह परिणाम jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर उपलब्ध होगा।

12:38 PM, 04-Jun-2020

2 बजे घोषित होंगे परिणाम

12:35 PM, 04-Jun-2020

परीक्षा में 5.12 लाख छात्र उपस्थित हुए

11:53 AM, 04-Jun-2020

JAC Jharkhand Board 8th Result 2020 Live: आठवीं परीक्षा के नतीजे घोषित, 91.60 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

JAC कक्षा 8वीं की परीक्षाएं इस साल 24 जनवरी को आयोजित की गई थीं और उत्तर कुंजी 6 फरवरी, 2020 को जारी की गईं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें