झारखंड शैक्षणिक परिषद (जेएसी) द्वारा कक्षा 9वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। परिणामों के लिए छात्रों को झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स jac.nic.in, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर जाना होगा। बता दें कि इस साल 97.42 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। 2020 में कुल 4 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें से 4.06 लाख स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। परिणाम 1.30 बजे शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किए गए। लड़कियों ने इस बार लड़कों को पछाड़ दिया है। परीक्षा में 2.12 लाख छात्राएं सफल हुईं जबकि केवल 1.93 लाख छात्र ही परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं 10537 बच्चे इस साल परीक्षा में असफल रहे।
जिन छात्रों ने अपना परिणाम अभी तक नहीं देखा है वो आगे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना परिणान देख पाएंगे। छात्र ऐप के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए छात्र सबसे पहले गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध अन्य एप्लिकेशन के माध्यम से परिणामों की जांच कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर को पूर्व-पंजीकृत करना होगा। वहीं जेएसी कक्षा 10वीं और 12 परीक्षाओं के परिणाम पहले सप्ताह जुलाई में घोषित किए जाने की संभावना है। बता दें कि मूल्यांकन प्रक्रिया 28 मई से शुरू हुई।
ये भी पढ़ें- JAC Jharkhand Board 9th Result 2020: 9वीं कक्षा के नतीजे घोषित, 97.42 फीसदी छात्र हुए पास
अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए चरण को फॉलो करें-
- झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं और होमपेज पर संबंधित बॉक्स पर क्लिक करें।
- अब अपनी जरूरी जानकारी जैसे- अपना रोल नंबर / पंजीकरण नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
- जैसे ही आप सबमिट करेंगे। आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...