JAC 10th-12th Date Sheet: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी की गई JAC 10वीं और 12वीं डेटशीट 2026 में लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं की समय-सीमा शामिल है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और इन्हें दो अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा।
बोर्ड परीक्षाएं कक्षा 10 (मैट्रिक) के लिए 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के लिए 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। मैट्रिक परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पहली पाली में आयोजित होंगी, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक दूसरी पाली में होंगी।
छात्र अपना प्रवेश पत्र समय पर डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 10 के लिए 16 जनवरी 2026 से और कक्षा 12 के लिए 17 जनवरी 2026 से। दोनों कक्षाओं के लिए आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।