फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC 12th Toppers 2025: 12वीं के नतीजों में बेटियों का परचम; साइंस में अंकिता, कॉमर्स में रेशमी बनीं स्टेट टॉपर

Sat, 31 May 2025 02:23 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JAC Jharkhand 12th Toppers 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 31 मई 2025 को 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है और साइंस स्ट्रीम में धनबाद की अंकिता दत्ता स्टेट टॉपर बनी हैं, जबकि कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी ने टॉप किया है। यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स
विज्ञापन
झारखंड बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JAC Jharkhand 12th Toppers 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 31 मई 2025 को 12वीं विज्ञान और वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार भी लड़कियों ने सफलता का परचम लहराया है। विज्ञान संकाय में धनबाद की अंकिता दत्ता स्टेट टॉपर बनी हैं, जबकि वाणिज्य संकाय में चाईबासा की रेशमी कुमारी ने टॉप किया है। यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

साइंस में अंकिता, कॉमर्स में रेशमी बनीं स्टेट टॉपर

अंकिता दत्ता को 500 में से 477 अंक मिले हैं और उन्होंने राजकीय कृत हाई स्कूल, गोविंदपुर से पढ़ाई की है। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में रेशमी कुमारी ने 476 अंक प्राप्त कर संत जेवियर गर्ल्स कॉलेज, चाईबासा से जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।

बेहतर रहा इस साल का रिजल्ट, लड़कियों का दबदबा

इस साल साइंस स्ट्रीम में कुल 98,634 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 79.26% पास हुए। वहीं कॉमर्स में 22,066 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 91.92% सफल रहे। दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।

JAC 12th Science toppers 2025: साइंस टॉपर्स की लिस्ट

रैंक नाम अंक स्कूल का नाम
1 अंकिता दत्ता 477 राजकीयकृत +2 हाई स्कूल, गोविंदपुर
2 अंकित कुमार साह 476 नोआमुंडी इंटर कॉलेज, नोआमुंडी
3 किशोर कुमार 474 +2 हाई स्कूल, बरकागांव
3 जगन्नाथ सिंह चौधरी 474 वी.के. मजदूर इंटर कॉलेज, चास
3 हिमांशु कुमार 474 बिशनपुर इंटर कॉलेज, बिशनपुर
4 जिया श्रीवास्तव 473 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज
4 मुस्कान कुमारी 473 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज
4 साक्षी गुप्ता 473 उत्क्रांत +2 हाई स्कूल, छोटकी खरगडीहा, बेंगाबाद
5 अतोशी मिश्रा 472 आदिवासी +2 हाई स्कूल, बंगुर्डा
6 जीतन साह 471 +2 श्रीमती जी डेमिन हाई स्कूल, बिशनपुर
6 स्वाति कुमारी 471 सेंट ऐनी इंटरमीडिएट कॉलेज
6 सोनम कुमारी 471 उत्क्रांत +2 हाई स्कूल, बिशनुटीकर, गवन
6 सोनू कुमार साह 471 +2 नेशनल हाई स्कूल, दुमका
7 रूबी कुमारी 470 सेंट जेवियर्स कॉलेज
7 फूल कुमारी 470 डी.जी.एस.एस. इंटर कॉलेज, बांडगोड़ा
8 अंकुश कालिंदी 469 जी.एन.एम. +2 हाई स्कूल, कतरासगढ़
8 मुस्कान कुमारी 469 यू.पी.जी. +2 हाई स्कूल, मोसमोहना, डोमचांच
8 स्नेहा कुमारी 469 राम नारायण +2 हाई स्कूल, हंटरगंज
8 मीना कुमारी 469 +2 श्रीमती जी डेमिन हाई स्कूल, बिशनपुर
8 श्रेया सोंगिरी 469 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज
9 ऋषव कुमार 468 बी.एस. इंटर कॉलेज, कुवरबांध, पाटन
9 रोशनी भगत 468 यू.पी.पी. +2 नंदलाल हाई स्कूल, अर्रू
9 नेहा कुमारी 468 राम नारायण +2 हाई स्कूल, हंटरगंज
9 प्राची प्रिया 468 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज
9 सृष्टि साजल 468 इंटर कॉलेज, डोमचांच
10 अंकित कुमार 467 सेंट जेवियर्स कॉलेज
10 ओम बर्णवाल 467 सरकारी +2 हाई स्कूल, मिहिजाम
10 अंजनी कुमार सिंह 467 बाल कृष्ण +2 हाई स्कूल
10 दीपक मरांडी 467 सेंट जेवियर्स कॉलेज
10 तमोजीत घोष 467 +2 हाई स्कूल, पाकुड़िया पाकुड़
10 ईशा शर्मा 467 उत्क्रमित +2 स्कूल, कहड़ा

JAC 12th Commerce 2025: कॉमर्स टॉपर्स की लिस्ट

रैंक नाम अंक स्कूल का नाम
1 रेशमी कुमारी 476 सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, चाईबासा
2 हसन शेख 475 सरकारी +2 हाई स्कूल, मिहिजाम
3 पियूष शॉ 474 सरकारी +2 हाई स्कूल, मिहिजाम
4 शौरव कुमार 472 सरकारी +2 हाई स्कूल, मिहिजाम
5 मुस्कान कुमारी 471 योगदा सत्संग महाविद्यालय
6 रेखा तिर्की 468 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
6 पियूष कुमार 468 सेंट जेवियर्स कॉलेज
7 काव्या कौशिका 466 योगदा सत्संग महाविद्यालय
8 सलूनी कुमारी 465 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
8 काजल कुमारी 465 सेंट जेवियर्स कॉलेज
8 शावनिया कुमारी 465 सेंट जेवियर्स कॉलेज
9 लक्ष्मी राज 464 सेंट जेवियर्स कॉलेज
9 खुशी कुमारी 464 सेंट जेवियर्स कॉलेज
10 अनुपम कुमार 463 सेंट जेवियर्स कॉलेज
10 ऋद्धि कुमारी 463 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
10 दिव्या कुमारी 463 सेंट जेवियर्स कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं का रहा शानदार प्रदर्शन

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट 2025 में साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां सफल हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत सिर्फ 48.43% रहा। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 95% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा।

Jharkhand Board 12th Result 2025: चेक करने की पूरी प्रक्रिया

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर JAC 12th Exam Result 2025 या Intermediate Result 2025 का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • आपके एडमिट कार्ड पर दिए गए Roll Code और Roll Number को सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन दबाएं।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। चाहें तो उसका स्क्रीनशॉट लें, PDF में सेव करें या प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें