फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC 12th Result 2026: पिछले साल कब जारी हुआ झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? जानें कैसा रहा स्टूडेंट्स प्रदर्शन

Tue, 05 May 2026 01:33 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JAC 12th Result 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए पिछले साल का रिकॉर्ड काफी अहम है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने वर्ष 2025 में कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट मई में ही जारी किया था। पिछले साल कुल मिलाकर रिजल्ट संतोषजनक रहा, जिसमें कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विस्तार से नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
JAC 12th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jharkhand Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट की घोषणा होते ही विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन


साल 2025 में झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 31 मई को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में कुल लगभग 3.50 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से करीब 98 हजार साइंस और 22 हजार कॉमर्स स्ट्रीम के विद्यार्थी थे।

पिछले साल कैसा रहा विद्यार्थियों का प्रदर्शन?

पिछले साल झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट  में साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां सफल हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत सिर्फ 48.43% रहा। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 95% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा।


पिछले साल 12वीं विज्ञान के टॉपर

रैंक नाम अंक स्कूल का नाम
1 अंकिता दत्ता 477 राजकीयकृत +2 हाई स्कूल, गोविंदपुर
2 अंकित कुमार साह 476 नोआमुंडी इंटर कॉलेज, नोआमुंडी
3 किशोर कुमार 474 +2 हाई स्कूल, बरकागांव
3 जगन्नाथ सिंह चौधरी 474 वी.के. मजदूर इंटर कॉलेज, चास
3 हिमांशु कुमार 474 बिशनपुर इंटर कॉलेज, बिशनपुर
4 जिया श्रीवास्तव 473 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज
4 मुस्कान कुमारी 473 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज
4 साक्षी गुप्ता 473 उत्क्रांत +2 हाई स्कूल, छोटकी खरगडीहा, बेंगाबाद
5 अतोशी मिश्रा 472 आदिवासी +2 हाई स्कूल, बंगुर्डा


पिछले साल 12वीं कॉमर्स के टॉपर

रैंक नाम अंक स्कूल का नाम
1 रेशमी कुमारी 476 सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, चाईबासा
2 हसन शेख 475 सरकारी +2 हाई स्कूल, मिहिजाम
3 पियूष शॉ 474 सरकारी +2 हाई स्कूल, मिहिजाम
4 शौरव कुमार 472 सरकारी +2 हाई स्कूल, मिहिजाम
5 मुस्कान कुमारी 471 योगदा सत्संग महाविद्यालय
विज्ञापन

JAC Class 12th Result 2026: कैसे देख सकेंगे रिजल्ट?

  • सबसे पहले JAC Results Official Website पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘JAC Class 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी स्ट्रीम चुनें।
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और ‘सबमिट’ बटन दबाएं।
  • आपकी जेएसी 12वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें