कितने विषयों मे पास होना है जरूरी?
इस वर्ष आयोजित हुई 11वीं बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा में कुल 5 विषयों की परीक्षा OMR शीट पर ली गई थी। जैक बोर्ड के नियमों के अनुसार, विद्यार्थियों को पास होने के लिए कम से कम चार विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, स्कूल स्तर पर भी आंतरिक मूल्यांकन किया गया है, जिसके लिए 10 अंक निर्धारित किए गए हैं।
परीक्षा में देरी, लेकिन सफलतापूर्वक संपन्न
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने पहले 6 से 8 मार्च 2025 तक 11वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह समय पर नहीं हो सकी। दरअसल, 18 जनवरी से जैक अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण परीक्षा की तैयारियों पर असर पड़ा और तय समय पर परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी। परिणामस्वरूप परीक्षा को स्थगित कर दिया गया और बाद में इसे मई 2025 में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
पिछले वर्ष, यानी 2024 में, जैक बोर्ड ने 18 मई को 11वीं का रिजल्ट घोषित किया था। उस वर्ष कुल 98.48% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए थे।