फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC 11th Result 2020: 11वीं कक्षा के परिणाम हुए जारी, 95.53 फीसदी छात्र हुए पास

Sun, 05 Jul 2020 07:08 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
JAC 11th Result 2020
विज्ञापन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी ने कक्षा 11वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे अपने परिणाम झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.nic.in है। इसके अलावा छात्र इस खबर में दिए लिंक के माध्यम से भी परिणाम देख  सकते हैं।

विज्ञापन


इस वर्ष झारखंड बोर्ड 11वीं की परीक्षा में कुल 3.46 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। अब परिणाम घोषित किए गए हैं। बता दें कि इस साल JAC बोर्ड 11वीं ने 95.53 फीसदी छआत्र पास हुए हैं। परीक्षाएं 5, 6 और 7 मार्च को आयोजित की गई थीं। परिणाम अप्रैल में आने की उम्मीद थी, लेकिन कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण देरी हुई। नीचे दिए चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपने परिणाम आसानी से देख सकत हैं।

झारखंड बोर्ड JAC 11वीं परिणाम 2020: कैसे चेक करें-

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को झारखंड बोर्ड की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट पर जाना चाहिए।
  • उसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें जैसे- अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें।
  • अब सबमिट बटन दबाएं। 

मुख्य जानकारी-

इस साल परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की कुल संख्या 3,46,504 थी, जिनमें से 3,23,924 छात्रों को जेएसी बोर्ड द्वारा उत्तीर्ण घोषित किया गया है। 

विज्ञापन

इस साल कक्षा 11 की परीक्षा में 1,70,372 लड़के और 1,68,689 लड़कियां उपस्थित हुई थीं। इस वर्ष लड़कों का पास प्रतिशत 95.45% है, जबकि 95.61% लड़कियों ने परिणाम पास किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें