फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO YUVIKA: इसरो युविका के लिए आवेदन का आखिरी मौका, आप भी है कक्षा 9वीं के विद्यार्थी..? अभी भर दें फॉर्म

Sun, 23 Mar 2025 11:29 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ISRO YUVIKA 2025 Registration: इसरो द्वारा कक्षा 9 के छात्रों के लिए शुरू किए गए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम (युविका) 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, 23 मार्च 2025 है। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आज रात तक अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ISRO YUVIKA 2025: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कक्षा 9 के छात्रों के लिए 'युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम' (युविका) 2025 शुरू किया है। इच्छुक छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 24 फरवरी, 2025 को शुरू हुई थी और यह 23 मार्च, 2025 तक जारी रहेगी। चयनित छात्रों की सूची 7 अप्रैल, 2025 को जारी की जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करना है। दो सप्ताह का यह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम इसरो के सात केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। 

कार्यक्रम की समय-सीमा और रिपोर्टिंग प्रक्रिया

चयनित छात्रों को 18 मई, 2025 को अपने निर्धारित इसरो केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। यह प्रशिक्षण 19 मई से 30 मई, 2025 तक चलेगा, जिसमें छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह प्रौद्योगिकी और अनुसंधान गतिविधियों की गहन जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन


कार्यक्रम पूरा होने के बाद, छात्र 31 मई, 2025 को अपने-अपने केंद्रों से प्रस्थान करेंगे। इस पहल से छात्रों को अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में वास्तविक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

इसरो युविका 2025 का उद्देश्य

युविका 2025 कार्यक्रम को खासतौर पर छात्रों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और इसके अनुप्रयोगों की बेहतर समझ देने के लिए तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करना और उन्हें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह कार्यक्रम 'कैच देम यंग' थीम पर आधारित है, जिसका मतलब है कि छात्रों को अंतरिक्ष से जुड़ी पढ़ाई और रिसर्च में शुरुआती स्तर पर ही शामिल करना। इससे उन्हें इसरो के कार्यों, अंतरिक्ष मिशनों और विज्ञान की नई संभावनाओं को करीब से समझने का मौका मिलेगा, जिससे उनका रुचि और ज्ञान दोनों बढ़ेगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in/YUVIKA पर जाएं।
  • वहां दिए गए "इसरो युविका 2025 पंजीकरण" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नई पंजीकरण विंडो खुलेगी।
  • अब आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • सारी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आने के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें