फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISC Improvement Result 2026: CISCE ने जारी किए 12वीं इंप्रूवमेंट परीक्षा के नतीजे, कब तक करा सकेंगे रीचेकिंग?

Thu, 16 Jul 2026 09:32 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CISCE ISC Improvement Result 2026: सीआईएससीई ने आईएससी (12वीं) इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर यूनीक आईडी और इंडेक्स नंबर की मदद से परिणाम देख सकते हैं। रीचेकिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 है।
 
विज्ञापन
CISCE ISC Improvement Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CISCE ISC Improvement Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने आईएससी (कक्षा 12) इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


छात्र अपने यूनीक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं, स्कूल भी प्रिंसिपल के लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर Careers पोर्टल के जरिए परिणाम देख सकेंगे।


विज्ञापन

कब तक करा सकेंगे रीचेकिंग?

रिजल्ट जारी होने के साथ ही सीआईएससीई ने उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच, यानी रीचेंकिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा भी शुरू कर दी है। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 20 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आईएससी (कक्षा 12) इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं।
  • 20 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए आवेदन सीआईएससीई के सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
 

स्कूलों को दिए गए क्या निर्देश?

सीआईएससीई ने स्कूलों से कहा है कि वे केयरर्स पोर्टल से छात्रों के संशोधित परिणाम और अपडेटेड टैबुलेशन रजिस्टर डाउनलोड करें। परिषद जल्द ही नए अंकपत्र और पास प्रमाणपत्र जारी करेगी।

हालांकि, संशोधित दस्तावेज प्राप्त करने के लिए स्कूलों को पहले छात्रों के पुराने अंकपत्र और प्रमाणपत्र संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करने होंगे। इसके बाद ही नए दस्तावेज जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

कैसे चेक करें इंप्रूवमेंट रिजल्ट?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
  • सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए "ISC 2026 Improvement Examination Results" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना यूनीक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें