आयरलैंड में उच्च शिक्षा ग्रहण करने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए आइरिश सरकार भारत के पांच शहरों में शिक्षा मेले का आयोजन करेगी। 22 फरवरी से 1 मार्च तक दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, बंगलूरू और चेन्नई में ‘एजुकेशन इन आयरलैंड’ मेले का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों में आयरलैंड के शीर्ष संस्थान उनके यहां उपलब्ध प्रोग्राम, कैंपस लाइफ, अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट सपोर्ट आदि के बारे में जानकारी देंगे। आयरलैंड में इंडिया एजुकेशन के वरिष्ठ सलाहकार बैरी ओ ड्रिसकॉल ने बताया कि प्रत्येक शहर में एजुकेशन इन आयरलैंड दो छात्रों को 3000 यूरो की स्कॉलरशिप भी देगा।