फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPU Admissions 2020: गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने दाखिले की तारीख बढ़ाई

Mon, 03 Aug 2020 11:56 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

IPU Admissions 2020: गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तारीख आगे बढ़ी दी है। अब विद्यार्थी विभिन्न कोर्सेस के लिए 11 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। दरअसल, विश्वविद्यालय ने अपने संबद्ध कॉलेजों में यूजी, पीजी समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तिथि अब 11 अगस्त कर दी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-लखनऊ विश्वविद्यालय: दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी

दरअसल, कोरोना महामारी की वजह से इस वक्त सभी स्कूल एवं कॉलेज बंद हैं। इस वैश्विक महामारी की वजह से कई विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि कई बार आगे बढ़ चुकी है। विभिन्न विश्वविद्यालयों ने विद्यार्थियों को सुविधा देने के लिए आवेदन की तारीख को आगे बढ़ाया है। गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में भी कई बार आवेदन की तारीख आगे बढ़ चुकी है। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र में सुधार की तारीख को भी आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो विद्यार्थी अपने आवेदन में सुधार करना चाहते हैं वो 12 से 14 अगस्त तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। 

आधिकारिक वेबसाइट
ipu.ac.in

विद्यार्थी यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं और आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इसलिए, विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन करें। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए  हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है। जिन विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने में परेशानी हो रही है वो विश्वविद्यालय के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें