गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGIPU) पीजी व यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाले IPU CET परीक्षा के परिणाम 24 सितंबर को घोषणा करेगा। विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर सीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। जीजीआईपीयू की आधिकारिक वेबसाइट ipu.ac.in है। बता दें कि आईपी यूनिवर्सिटी की काउंसलिंग 25 सितंबर से लेकर 10 अक्टूबर तक होगी।
बता दें कि आईपीयू सीईटी 2020 परीक्षा विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होती है।
इसे भी पढ़ें-KEAM 2020: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए रैंक सूची जारी, ऐसे करें चेक
ऐसे चेक करें आईपी यूनिवर्सिटी के IPU CET परीक्षा के परिणाम
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आईपी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ipu.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर एडमिशन सेक्शन में जाना होगा।
-एडमिशन सेक्शन में जाने पर आपको “CET Results” सलेक्ट करना होगा।
-जैसे ही आप “CET Results” पर क्लिक करेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
बता दें कि आपको अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, नाम, कार्यक्रम का नाम, प्रोग्राम कोड, परीक्षा की तिथि, क्षेत्र, उम्मीदवार की श्रेणी आदि विवरण डालने होंगे। इसके बाद ही आपका आईपी सीईटी का रिजल्ट खुलेगा।