फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसकट रिलोडेड- देश की विविधता में एकता का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति आदि में ढेर सारी विविधताएं हैं, लेकिन वो भारतीयता ही है जो हमें एक बनाती है। इस विविधता ने हम भारतीयों के भीतर एकता का भाव पैदा किया है। हमारी संस्कृति ही विश्व के लिए हमारे दरवाजे खोलती है । हमारा देश सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश है, जहां पर लोग विभिन्न प्रथाओं का पालन करते हैं। देश की विविधता में एकता का उत्सव मनाने के लिए इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के एमबीए अंतिम वर्ष के छात्रों बाल दिवस के दिन मैसकट रिलोडेड फेस्ट का आयोजन किया। इस फेस्ट की थीम थी, एसेंस ऑफ इंडिया टू रिफलेक्ट द ट्रू सेंस ऑफ एथनिक कल्चर। इस थीम के तहत मैसकट रिलोडेड का भव्य तरीके से आयोजन किया गया और अपनी पहचान का उत्सव मनाया गया। 

विज्ञापन

इस खास मौके पर विभिन्न तरह के आयोजन कराए गए। जिसमें नॉन स्टॉप डीजे, म्यूजिकल बैंड, स्टैंड अप कॉमेडी, फैशन शो, लकी ड्रा, ऑन द स्पॉट गेम जैसे कई मनोरंजक आयोजन किए गए। इन आयोजनों का हिस्सा बने लोगों ने इस पल का खूब आनंद उठाया। इस दौरान लोगों ने अपने भागदौड़ भरी जीवन से आराम लेकर अपने बचपन को फिर से जिया। लोगों के बीच इन आयोजनों को लेकर भारी उत्साह दिखा। 

यही नहीं इसके साथ ही मैसकट रिलोडेड में मनोरंजन व संगीत की दुनिया के कई सितारों ने भी शिरकत की। आरजे खुश्बू, रैपर कोरी, फायर ब्रदर्स, फ्रैंडशिप गिटारियन्स, आरडीएक्स डांस ग्रुप और मोनिका डांस एकेडमी के डांसर ने इस आयोजन में चार चांद लगाए।
विज्ञापन

साथ ही यह जश्न विद्यार्थियों की निरन्तर पढ़ाई के बीच के समय का एक मनोरंजन के दौर का एक हिस्सा रहा। यह सिर्फ़ मनोरंजन का हिस्सा ही नहीं बल्कि इस कार्यक्रम में कुछ सामाजिक संदेशों को देने के प्रयास भी किये गए। देश की एकता और अखंडता को दर्शाने बाले 12 राज्यों की झांकियां और नृत्यों का आयोजन हुआ, विभिन्न राज्यों और बस्तियों के पकवानों की व्यवस्था की गई, साथ ही विद्यार्थियों में देश के सभी राज्यों की कलाओं से परिचय और उनमें रूचि बढ़ाने और सम्मिलित होकर सन्देश देने के व्याख्यान हुए।

(Advertorial)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें