फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Nurses Day: जानिए कैसे बनें नर्स? कहां-कहां मिलेंगे नौकरी के मौके

Tue, 12 May 2020 03:26 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

हर साल 12 मई को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को फ्लोरेंस नाइटएंगेल के जन्म दिन के मौके पर मनाया जाता है। फ्लोरेंस ने नोबल नर्सिंग सेवा की शुरुआत की थी।लोगों के स्वास्थ्य के प्रति नर्सों के योगदान के प्रतीक के तौर पर अंतराष्ट्रीय नर्स डे मनाया जाता है।कोविड-19 महामारी के वक्त नर्सिंग पेशे के प्रति लोगों का सम्मान और ज्यादा बढ़ गया है। डॉक्टर और नर्स इस मौके पर असली हीरो बनकर उभरे हैं। नर्सिंग कोर्स की तरफ युवाओं का रुझान भी तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन


करियर के तौर पर नर्सिंग एक बेहतरीन विकल्प है। नर्सिंग में कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं। इसके लिए न्यूनतम योग्यता बारहवीं पास रखी गई है। इस क्षेत्र में विद्यार्थी  डिग्री और डिप्लोमा, अंडर ग्रेजुएट एवं सर्टिफिकेट अनेक प्रकार के कोर्स कर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी योग्यता और रुचि के हिसाब से कोर्स का चयन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन

विद्यार्थी नर्सिंग में बीएससी भी कर सकते हैं। इस कोर्स को बीएससी नर्सिंग कहा जाता है। इसके लिए अलावा जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिड्वाइफरी) और एएनएम (ऑग्ज़िल्यरी नर्सिंग मिड्वाइफ/हेल्थ वर्कर ) कोर्स भी कर सकते हैं। इन सभी का पाठ्यक्रमों की अवधि अलग-अलग होती है। जीएनएम कोर्स की अवधि तीन साल होती है। नर्सिंग के बाद आप अस्पतालों में स्टाफ नर्स के तौर पर नियुक्त होते हैं। दो-तीन साल के अनुभव के बाद स्टाफ नर्स को वार्ड सिस्टर का पद प्राप्त होता है। नर्सिंग करने के बाद अभ्यर्थी सरकारी और निजी दोनों ही अस्पतालों में नौकरी पर लग सकते हैं।

सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ ही कम्युनिटी हेल्थ नर्सेस, स्पेशल क्लिनिक व केयर सेंटर, स्कूल हेल्थ नर्सेस, इंडस्ट्रीयल नर्स और आर्म्ड फोर्सेस, ड्रग कंपनी और काउंसलिंग सेंटर में भी नौकरी कर सकते हैं। इतना ही नहीं अभ्यर्थी नर्सिंग कॉलेजों में शिक्षक भी बन सकते हैं। 

नर्सिंग का कोर्स अभ्यर्थी सरकारी और निजी दोनों ही कॉलेजों से कर सकते हैं। सरकारी कॉलेज से नर्सिंग कोर्स करने में कम खर्च आता है। सरकारी कॉलेज से अभ्यर्थी 30-40 हजार में नर्सिंग का कोर्स कर सकते हैं। जबकि निजी कॉलेजों में इस कोर्स का खर्च एक लाख से ऊपर आ सकता है। अन्य कोर्सों की तरह ही नर्सिंग के कोर्स में भी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिलती है। पढ़ने में अच्छे विद्यार्थी इस कोर्स में स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। नर्सिंग में वेतन भी योग्यता के हिसाब से अलग-अलग मिलता है। नर्सिंग के कोर्स के बाद नए लोगों को प्रति महीना 10 हजार से लेकर 17 हजार रुपये तक वेतन मिलता है। जबकि अनुभव बढ़ने पर वेतन भी बढ़ता रहता है। नर्सिंग कोर्स के बाद अभ्यर्थी विदेश भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें