इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने हाल ही में फाइनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कर चुके उम्मीदवार अब ICAI की आधिकारिक वेबसाइट -icaiexam.icai.org से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, समूह ए के लिए अंतिम परीक्षा 1 नवंबर से 7 नवंबर के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि समूह बी के लिए परीक्षा 10 से 16 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।
ICAI CA admit card 2022: उम्मीदवार ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट - icaiexam.icai.org पर जाएं।
- 'सीए फाइनल एडमिट कार्ड 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भरें।
- 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- सीए फाइनल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप अब इसे डाउनलोड कर लें।
- ICAI CA एडमिट कार्ड 2022 का प्रिंटआउट लेकर रख लें। ।
बता दें कि उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्रों पर लेकर जाना होगा। क्योंकि किसी भी उम्मीदवार को बिना हॉल टिकट दिखाए परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
संस्थान कर रहा पहला प्लेसमेंट प्रोग्राम आयोजित
इस बीच, संस्थान फ्लेक्सी टाइम / पार्ट टाइम / वर्क फ्रॉम होम जॉब के अवसरों के लिए अपना पहला प्लेसमेंट प्रोग्राम भी आयोजित कर रहा है। सभी महिला सदस्य जिनके पास 30 सितंबर, 2021 को या उससे पहले सदस्यता है और आज तक सीओपी नहीं रखते हैं, वे इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पात्र हैं। इस प्लेसमेंट कार्यक्रम के लिए वे आधिकारिक आईसीएआई वेबसाइट - cmib.icai.org पर आवेदन कर सकती हैं।