स्टूडेंट्स की लाइफ में एक ऐसा भी दौर आता है जब उन्हें किसी न किसी तनाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ अपने तनाव पर जीत हासिल कर लेते हैं पर कुछ घुटने टेक देते हैं और हमें खुदकुशी जैसी खबरे सुनने को मिलती हैं। यहां हम बात कर रहे हैं बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की, जिसने छात्रों को इन सबसे निकालने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला है।
बता दें कि ‘IISc सर्वाइवर डायरीज’ नाम का एक मीडिया सोशल ग्रुप, कुछ स्टूडेंट्स द्वारा बनाया गया है। इस ग्रुप में स्टूडेंट्स आप बीती सुना रहे हैं। मतलब स्टूडेंट्स अपनी लाइफ से जुड़े वो किस्से सुना रहे हैं, जब वे खुद तनाव की स्थिति से गुजर रहे थे। इतना ही नहीं वे इस ग्रुप में उन स्टूडेंट्स की मदद भी कर रहे हैं जो वर्तमान में इस परिस्थति से गुजर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक जब इस विषय पर स्टूडेंट्स से बात की तो उन्होंने बताया, ये हमारी नई पहल है। स्टूडेंट्स यहां आकर अपनी स्टोरी को साझा कर सकते हैं। उनका मानना है कि यदि स्टूडेंट्स एक दूसरे को देखकर मुस्कुराएं तो बहुत सी जिंदगियां रोशन हो सकती हैं।
ग्रुप बनाने का मकसद-
सूत्रों के मुताबिक, स्टूडेंट्स चाहते हैं कि सभी में अपने पन की भावना जाग्रुक हो। उन्होंने बताया यहां स्टूडेंट्स एक दूसरे को नहीं जानते इसलिए एक दूसरे से बात भी नहीं करते।
ये भी पढ़ें- इस राज्य की सरकार ने महिलाओं के लिए किया ये बड़ा काम, आज हर कोई उठा रहा है इसका लाभ
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।