फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी 2021 सेशन के लिए AIIMS INI CET रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Sat, 28 Nov 2020 02:06 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

AIIMS INI CET Results 2020: जनवरी 2021 सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) जारी हो गया है। आईएनआई सीईटी रिजल्ट एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimesxams.org पर जारी हुआ है। जो अभ्यर्थी  एम्स INI- CET 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट सूची / रैंक सूची देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-MAH CET LLB 5 Years Results 2020: पांच स्टेप्स में यहां चेक करें रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन



एम्स (AIIMS) INI- CET 2020 का आयोजन 20 नवंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में हुआ था। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए ही स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एमडी, एमएस, डीएम (6 वर्ष), एमसीएच (6 वर्ष) और एमडीएस एम्स-नई दिल्ली और अन्य एम्स के साथ ही जेआईपीएमईआर(JIPMER) पुदुचेरी, पीजीआईएमईआर(PGIMER) चंडीगढ़ आदि में दाखिला मिलता है। जनवरी 2021 सत्र के लिए सीट आवंटन INI-CET रैंक के आधार पर होंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
इसे भी पढ़ें-कोरोना वायरस की वजह से इस राज्य में साल के आखिर तक बंद रहेंगे स्कूल

ऐसे चेक करें INICET रिजल्ट 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org है।
- यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद आप अपना विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद आपका INICET रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें