AIIMS INI CET Results 2020: जनवरी 2021 सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) जारी हो गया है। आईएनआई सीईटी रिजल्ट एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimesxams.org पर जारी हुआ है। जो अभ्यर्थी एम्स INI- CET 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट सूची / रैंक सूची देख सकते हैं।
एम्स (AIIMS) INI- CET 2020 का आयोजन 20 नवंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में हुआ था। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए ही स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एमडी, एमएस, डीएम (6 वर्ष), एमसीएच (6 वर्ष) और एमडीएस एम्स-नई दिल्ली और अन्य एम्स के साथ ही जेआईपीएमईआर(JIPMER) पुदुचेरी, पीजीआईएमईआर(PGIMER) चंडीगढ़ आदि में दाखिला मिलता है। जनवरी 2021 सत्र के लिए सीट आवंटन INI-CET रैंक के आधार पर होंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें INICET रिजल्ट 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org है।
- यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद आप अपना विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद आपका INICET रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।