भारतीय नौसेना द्वारा ट्रेड्समैन मेट पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट यानी joinindiannavy.gov.in पर जारी किया गया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 14 अप्रैल, 2019 तक उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि भर्ती के लिए परीक्षा 14 अप्रैल, 2019 को आयोजित की जानी है। भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर 2 मार्च, 2019 से 15 मार्च, 2019 तक उपलब्ध थे।