परीक्षा पैटर्न
नौसेना नागरिक प्रवेश परीक्षा में सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी भाषा को कवर करने वाले 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक खंड में 25 प्रश्न होंगे, और उम्मीदवारों के पास परीक्षा पूरी कराके लिए 90 मिनट का समय होगा। अंग्रेजी भाषा खंड को छोड़कर परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों में आयोजित की जाएगी।
ऐसे होगा चयन
नौसेना नागरिक के लिए चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) शामिल है, इसके बाद फायरमैन जैसे विशिष्ट पदों के लिए शारीरिक मानक और धीरज परीक्षा (PST) होती है। दस्तावेज सत्यापन और एक चिकित्सा परीक्षा भी चयन चरणों का हिस्सा होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाने होंगे।