फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salary Hike 2023: भारतीय नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबर, वेतन में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, पाक में कंगाली

Fri, 28 Oct 2022 04:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Salary Hike in 2023: भारतीय नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ी खुश खबर है। हालिया एक सर्वेक्षण की रिपोर्ट संकेत दे रही है कि इस साल आपके वेतन में बंपर बढ़ाेतरी होने वाली है।
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Salary Hike in 2023: भारतीय नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ी खुश खबर है। हालिया एक सर्वेक्षण की रिपोर्ट संकेत दे रही है कि इस साल आपके वेतन में बंपर बढ़ाेतरी होने वाली है। जी हां। एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, बढ़ती मुद्रास्फीति के कारण वर्ष 2023 में वेतन वृद्धि भी बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार है। वैश्विक स्तर पर केवल 37 फीसदी देशों में वास्तविक अवधि के वेतन वृद्धि होने की उम्मीद है। जबकि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान सबसे कम वेतन वाले शीर्ष पांच देशों में टॉप पर है। 

भारत में 4.6 फीसदी रहेगी वेतन वृद्धि की दर, विश्व में सर्वाधिक

वर्क फोर्स कंसल्टेंसी ईसीए इंटरनेशनल के अनुसार, इससे सबसे ज्यादा लाभ एशियाई वर्क फोर्स को मिलेगा। उनकी सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, एशियाई देशों ने शीर्ष 10 देशों में से आठ में वास्तविक वेतन वृद्धि देखने का अनुमान लगाया है। सर्वाधिक भारत में 4.6 फीसदी, वियतनाम में 4.0 फीसदी और चीन में 3.8 फीसदी की वृद्धि देखी जा रही है।

विज्ञापन

Salary Hike in 2023: यूरोपीय देशों के कर्मचारी होंगे प्रभावित

वहीं, इनके उलट यूरोप के सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र होने की संभावना है, जहां वास्तविक वेतन - मामूली वेतन वृद्धि से मुद्रास्फीति की दर - औसतन 1.5 फीसदी कम हो रही है। यानी कि यूरोपीय नौकरीपेशा लोगों की वेतन वृद्धि न्यूनतम स्तर पर से भी कम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोप की यह स्थिति सन 2000 में सर्वेक्षण शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे कमजोर स्थिति रहेगी। 

Salary Hike in 2023: ब्रिटेन में कर्मचारियों को लगेगा बड़ा झटका

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में कर्मचारियों को इस साल सबसे बड़े झटके का सामना करना पड़ेगा। जहां 9.1 फीसदी के औसत से मुद्रा स्फीति बावजूद वेतन वृद्धि नाम मात्र 3.5 फीसदी औसत की होगी, जबकि कर्मचारियाें की वास्तविक रूप से वेतन 5.6 3.5 फीसदी औसत गिरा है। वे 2023 में एक और 04 फी गिरने के लिए तैयार हैं। उधर, अमेरिका में इस साल 4.5 फीसदी की वास्तविक गिरावट अगले साल गिरती मुद्रा स्फीति में बढ़ोतरी से उलट होने की उम्मीद है, जो एक फीसदी वास्तविक वेतन वृद्धि दर्शाती है।

Salary Hike in 2023: ये हैं वेतन वृद्धि वाले शीर्ष 10 देश 

भारत
4.6 फीसदी
वियतनाम
4.0 फीसदी
चीन
3.8 फीसदी
ब्राजील
3.4 फीसदी
सऊदी अरब
2.3 फीसदी
मलेशिया
2.2 फीसदी
कंबोडिया
2.2 फीसदी
थाईलैंड
2.2 फीसदी
ओमान
2.0 फीसदी
रूस
1.9 फीसदी

 
विज्ञापन

सबसे कम बढ़ोतरी वाले शीर्ष पांच देश

 
पाकिस्तान
-9.9 फीसदी
घाना
-11.9 फीसदी
तुर्की
-14.4 फीसदी
श्रीलंका
-20.5 फीसदी
अर्जेंटीना
-26.1 फीसदी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें