फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army Internship: भारतीय सेना में इंटर्नशिप का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन; दिल्ली में होगी ट्रेनिंग

Sat, 26 Apr 2025 05:31 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Army Internship 2025: अभ्यर्थियों के पास भारतीय सेना में इंटर्नशिप का शानदार मौका है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह इंटर्नशिप दिल्ली में आयोजित होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Army Internship 2025 Registration: भारतीय सेना युवाओं के लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है। इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2025 के तहत 16 मई से दिल्ली कैंट में इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 8 मई 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इस इंटर्नशिप के माध्यम से युवा सेना के साथ कार्य अनुभव हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


भारतीय सेना के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के जरिए युवाओं को न केवल सेना के साथ काम करने का अनुभव मिलेगा, बल्कि सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने पर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। साथ ही, इंटर्न्स को वरिष्ठ सेना अधिकारियों से विशेष बातचीत का मौका मिलेगा, जिससे वे इंडियन आर्मी में संभावित करियर अवसरों, भर्तियों और परियोजना अनुसंधान के लिए मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकेंगे।
 

विज्ञापन

इंटर्नशिप की अवधि और मोड

यह इंटर्नशिप 16 मई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक चलेगी। शुरुआत के 60 दिन इंटर्न्स को शारीरिक मोड (Physical Mode) में कार्य करना होगा, जबकि अंतिम 15 दिन ऑनलाइन मोड (Online Mode) में इंटर्नशिप पूरी कराई जाएगी। इंटर्नशिप का स्थान दिल्ली कैंट में रहेगा।

रजिस्ट्रेशन और चयन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल 2025 से 7 मई 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। शॉर्टलिस्टिंग और चयन की पुष्टि 9 मई से 10 मई 2025 के बीच की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को समय पर सूचना दी जाएगी।

विभिन्न डोमेन्स और क्षेत्रों में अवसर

इंडियन आर्मी ने इंटर्नशिप के लिए विभिन्न डोमेन्स और क्षेत्रों की जानकारी साझा की है। इस प्रोग्राम के तहत टेक्नोलॉजी सेक्टर में डायरेक्टर जनरल टेरिटोरियल आर्मी, सिग्नल्स टेक्निकल मूल्यांकन और अनुकूलन समूह, और डायरेक्टर जनरल इन्फॉर्मेशन सिस्टम में काम करने का अवसर मिलेगा। वहीं, फाइनेंशियल मैनेजमेंट के तहत एफआईएस (FIS) के माध्यम से वित्तीय स्वचालन, वित्त मानचित्रण, बजट योजना और डेटा माइनिंग/विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में इंटर्नशिप कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें