फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया स्किल्स कॉम्पिटिशन 2026-27: हुनर दिखाने का मौका, 63 श्रेणियों में भाग लें युवा, फीस और ट्रेनिंग फ्री

Fri, 16 Oct 2026 09:07 AM IST
शिवम तिवारी नेहा मिश्रा, कॅरिअर सलाहकार

सार

इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026-27 में छात्रों और युवाओं को 63 कौशल श्रेणियों में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। इसमें भाग लेने के लिए किसी विशेष डिग्री या शुल्क की जरूरत नहीं है। सरकार प्रशिक्षण, यात्रा, आवास और भोजन का खर्च उठाएगी। पात्र उम्मीदवार 19 अक्तूबर 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं। जानें आयु सीमा, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचने का अवसर।
विज्ञापन
India Skills Competition 2026-27 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आपके पास कोई ऐसा हुनर है, जो आपको भीड़ से अलग बनाता है? चाहे वह कोडिंग हो, डिजाइनिंग हो, रोबोटिक्स हो या कोई पारंपरिक क्राफ्ट। अगर हां, तो इसे केवल शौक तक सीमित न रखें। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की ‘इंडिया स्किल्स कॉम्पिटिशन 2026-27’ देशभर के छात्रों और युवाओं के लिए अपने हुनर को एक बड़े राष्ट्रीय मंच पर दिखाने का शानदार मौका है। इसे ‘स्किल का ओलंपिक’ भी कहा जाता है। इसमें भाग लेकर आप न केवल देश में अपनी पहचान बना सकते हैं, बल्कि आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली ‘वर्ल्डस्किल्स’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव भी हासिल कर सकते हैं।

63 श्रेणियों में दिखाएं अपनी प्रतिभा

वर्ष 2026-27 की प्रतियोगिता में कुल 63 कौशल श्रेणियां शामिल हैं। इन्हें उद्योग जगत की जरूरतों, अंतरराष्ट्रीय मानकों और भविष्य में उभरने वाले रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस प्रतियोगिता में आपको केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि अपने व्यावहारिक कौशल, तकनीकी समझ और काम करने की क्षमता का प्रदर्शन करना होगा। कुछ श्रेणियों में व्यक्तिगत रूप से, तो कुछ में टीम के साथ हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

खास डिग्री की कोई जरूरत नहीं

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी खास डिग्री की जरूरत नहीं है। यहां आपकी असली पहचान आपकी प्रतिभा और हुनर से होगी। भारत के किसी भी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के छात्र और युवा इसमें हिस्सा ले सकते हंै, बस उम्र से जुड़ी कुछ बुनियादी शर्तें पूरी होनी चाहिए। सामान्य कौशल श्रेणियों के लिए आपका जन्म 01 जनवरी, 2006 या उसके बाद का होना चाहिए। वहीं अगर आप क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, मेकाट्रॉनिक्स या रोबोट सिस्टम इंटीग्रेशन जैसी आधुनिक और उन्नत तकनीकी श्रेणियों में भाग ले रहे हैं, तो आपका जन्म 01 जनवरी, 2003 या उसके बाद का होना आवश्यक है। आवेदन करने से पहले अपनी पसंदीदा श्रेणी की शर्तें जरूर जांच लें।

न फीस की चिंता, न प्रशिक्षण के खर्च की

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता। प्रतियोगिता से संबंधित प्रशिक्षण, यात्रा, आवास और भोजन का खर्च भी सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। साथ ही, राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए उन्नत प्रशिक्षण व विशेष प्रशिक्षण शिविरों में शामिल होने का अवसर मिलता है। इसका मतलब है कि आपको अपने हुनर को बेहतर बनाने, विशेषज्ञों से सीखने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने का मौका मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

अपने हुनर को पहचान दिलाने के लिए सबसे पहले अपनी पात्रता जांचें। फिर, skillindiadigital.gov.in पर जाकर 19 अक्तूबर, 2026 तक पंजीकरण करें।
विज्ञापन


•     इसे उद्योग जगत की जरूरतों, वैश्विक मानकों और भविष्य में उभरने वाले रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
•     प्रशिक्षण से लेकर यात्रा और ठहरने तक का खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।
•     कोई शुल्क नहीं देना होगा। आयु के आधार पर तय की जाएगी पात्रता।
•     अपने हुनर को बेहतर बनाने, विशेषज्ञों से सीखने और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने का मौका मिलेगा।।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें