फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात : अब आईआईटी दिल्ली यूएई में खोलेगा कैंपस, पीएम मोदी के दौरे पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

Sat, 15 Jul 2023 04:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Delhi UAE Campus:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई दौरे पर भारतवासियों और यूएई में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को बड़ी सौगात मिली है।
विज्ञापन
IIT Delhi in UAE - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Delhi UAE Campus:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई दौरे पर भारतवासियों और यूएई में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री के दौरे पर भारत सरकार और यूएई में एक ऐतिहासिक समझौता किया गया है। समझौते के तहत यूएई में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी दिल्ली की ओर से यूएई में अपना कैंपस खोला जाएगा। 

विज्ञापन

 



आईआईटी दिल्ली की ओर से यूएई कैंपस में फिलहाल मास्टर डिग्री कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। वहां अध्ययन अध्यापन कार्य जनवरी 2024 से शुरू किए जाने की योजना है। जबकि स्नातक स्तरीय डिग्री कार्यक्रम अगले साल सितंबर तक शुरू करने की योजना है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दोनों देशों के बीच शैक्षणिक सहयोग और नॉलेज ट्रांसफर पहल का स्वागत किया है। 

 

 
विज्ञापन

हाल ही में आईआईटी मद्रास ने तंजानिया के अर्द्ध स्वायत्त द्वीपसमूह जंजीबार में आईआईटी का पहला विदेशी कैंपस खोला था। इस कैंपस में अक्तूबर 2023 से अध्ययन - अध्यापन कार्य शुरू होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें