फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Rankings 2022: इंडिया रैंकिंग में आईआईटी मद्रास को मिला पहला स्थान, जानें किन संस्थानों ने मारी बाजी

Sat, 16 Jul 2022 03:21 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडिया रैंकिंग भारत सरकार की ओर से देश के सबसे बेहतर उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए जारी किया जाता है। शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे जारी किया है।
 
विज्ञापन
IIT Madras - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने आज शुक्रवार 15 जुलाई, 2022 को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क या NIRF Ranking 2022 को जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे जारी किया है।शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए देश के सबसे बेहतर उच्च शिक्षा संस्थानों की इंडिया रैंकिंग 2022 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने पहला स्थान प्राप्त किया है। भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु और आईआईटी, बॉम्बे ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

यहां देखें ओवरऑल टॉप 10 संस्थान की सूची
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
  • भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली

इन श्रेणियों में जारी होती है रैंकिंग
शिक्षा मंत्रालय की ओर से देशभर के शिक्षण संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों में बांटकर इस रैंकिग को तैयार किया जाता है। इसके अंतर्गत ओवरऑल, विश्वविद्यालय, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, कानून, चिकित्सा, वास्तुकला, दंत चिकित्सा और अनुसंधान की श्रेणी आते हैं। बता दें कि संस्थानों में शिक्षण, लर्निंग और संसाधन, अनुसंधान और प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीच और समावेशिता और सहकर्मी  की सुविधाओं को देखकर उनका आंकलन कर के इस सूची को तैयार किया जाता है। 

कौन से हैं टॉप 10 विश्नविद्यालय
  • आईआईएससी बेंगलुरु
  • जेएनयू
  • जामिया मिलिया इस्लामिया
  • जादवपुर विश्वविद्यालय
  • अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
  • मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी, मणिपाली
  • कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता
  • वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान। वेल्लोर
  • हैदराबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद

आर्किटेक्चर के लिए बेस्ट संस्थान
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर

ये रहे टॉप 10 इंजीनियरिंग संस्थान
  • आईआईटी मद्रास
  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी बॉम्बे
  • आईआईटी कानपुर
  • आईआईटी खड़गपुर
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद
  • राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक, सूरथकल

एमबीए के लिए ये हां टॉप 5 संस्थान 
  • आईआईएम अहमदाबाद
  • आईआईएम बैंगलोर
  • आईआईएम कलकत्ता
  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईएम कोझीकोड
  • आईआईएम लखनऊ
  • आईआईएम इंदौर
  • जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई), जमशेदपुर
  • राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान, मुंबई
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास

ये हैं देश के टॉप-10 कॉलेज
  • मिरांडा हाउस
  • हिंदू कॉलेज
  • प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई
  • लोयोला कॉलेज, चेन्नई
  • लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली
  • पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन, कोयंबटूर
  • आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली
  • सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
  • रामकृष्ण मिशन, हावड़ा
  • किरोड़ीमल कॉलेज, नई दिल्ली
विज्ञापन

फार्मेसी
  • जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद
  • पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली
  • बिरला प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान - पिलानी
  • जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी
  • रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई
  • जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर
  • मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, मणिपाल
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, अहमदाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें