फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के लिए खुशखबरी!: लाल किले पर 15 अगस्त समारोह में हो सकते हैं शामिल; 15,000 रुपये जीतने का भी मौका

Sat, 04 Jul 2026 08:51 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Independence Day 2026: क्या आप 15 अगस्त 2026 को लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनना चाहते हैं? रक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए निबंध, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिताएं शुरू की हैं। विजेताओं को नकद पुरस्कार, ई-आमंत्रण और अन्य आकर्षक लाभ मिलेंगे।
विज्ञापन
Independence Day 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर रक्षा मंत्रालय ने देशभर के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष पहल शुरू की है। मंत्रालय ने माईगॉव (MyGov) और माईभारत (My Bharat) के सहयोग से निबंध लेखन, पेंटिंग और ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

विज्ञापन


इस अभियान को अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचाने के लिए देश के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से कहा गया है कि वे इन प्रतियोगिताओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रेरित करें। इच्छुक छात्र 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

तीन प्रतियोगिताओं में मिलेगा हिस्सा लेने का अवसर

रक्षा मंत्रालय की इस पहल के तहत छात्रों के लिए तीन अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

निबंध लेखन प्रतियोगिता
निबंध का विषय "2047 तक विकसित भारत के निर्माण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका" रखा गया है। प्रतिभागियों को इस विषय पर 500 से 600 शब्दों का निबंध हिंदी या अंग्रेजी में लिखकर जमा करना होगा।

पेंटिंग प्रतियोगिता
पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय "भारत: 1947 से भारत 2047" है। प्रतिभागियों को चित्रों के माध्यम से आजादी के बाद देश की उपलब्धियों और वर्ष 2047 तक के भारत की अपनी कल्पना को प्रस्तुत करना होगा।

ऑनलाइन क्विज
ऑनलाइन क्विज में भारतीय संविधान, स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तथा भारत के परमाणु कार्यक्रम जैसे विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार और लाल किले का निमंत्रण

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए नकद पुरस्कार और स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर भी रखा गया है।
  • निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता के शीर्ष तीन विजेताओं को 15-15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
  • पेंटिंग प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों को 5-5 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
  • तीनों प्रतियोगिताओं के शीर्ष 20-20 प्रतिभागियों को 15 अगस्त 2026 को लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए ई-आमंत्रण मिलेगा।
  • ऑनलाइन क्विज में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

आवेदन से पहले जान लें जरूरी नियम

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण शर्तों का पालन करना होगा।
  • प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक बार आवेदन कर सकता है।
  • आवेदन करते समय मान्य ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा।
  • यदि किसी प्रविष्टि में गलत जानकारी या कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाली सामग्री पाई जाती है, तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा।
  • ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का चयन सही उत्तरों की संख्या और कम समय में क्विज पूरा करने के आधार पर किया जाएगा।
  • पुरस्कार प्राप्त करने के लिए चयनित प्रतिभागियों को पहचान पत्र और बैंक खाते से संबंधित जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

यात्रा और अन्य सुविधाएं

लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को यात्रा, ठहरने और भोजन का खर्च स्वयं उठाना होगा। हालांकि, जिन प्रतिभागियों के पास समारोह का ई-आमंत्रण होगा, वे उसे दिखाकर दिल्ली मेट्रो में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

आवेदन कहां करें?

इन प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन MyGov India और My Bharat प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी दोनों में से किसी एक प्लेटफॉर्म पर ही आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, दोनों प्लेटफॉर्म पर प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन संयुक्त रूप से किया जाएगा और परिणाम भी एक साथ घोषित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें