फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023: आजादी के समय देश में कितने राज्य थे? जानिए कैसे बना था भारतीय गणराज्य

Sat, 12 Aug 2023 01:26 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार


15 August History: साल 1947 में जब भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली तो उस वक्त देश कई रियासतों में बंटा हुआ था। ऐसे कई राज्य थे जो उस समय नवगठित भारतीय गणराज्य में शामिल नहीं थे। स्वतंत्रता मिलने के बाद ये रियासतें या तो भारतीय संघ या फिर पाकिस्तान में विलय हो गईं।
विज्ञापन
Independence Day - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

77th Independence Day 2023: देश 15 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। आज भारत जैसा हमें दिखता है आजादी के वक्त वैसा नहीं था। पिछले 77 सालों में देश में काफी कुछ बदला। वर्तमान में भारत में 28 राज्य हैं और 08 केंद्र शासित प्रदेश हैं। क्या आप जानते हैं आजादी के वक्त भारत में कुछ राज्य नहीं थे, वो बाद में बनें? आइए जानते हैं इनका गठन किस तरह हुआ था।

विज्ञापन
Trending Videos

भारत में थीं 500 से भी ज्यादा रियासतें

साल 1947 में जब भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली तो उस वक्त देश कई रियासतों में बंटा हुआ था। ऐसे कई राज्य थे जो उस समय नवगठित भारतीय गणराज्य में शामिल नहीं थे। इन राज्यों पर या तो रियासती शासकों का नियंत्रण था या फिर अंग्रेजों के जाने के बाद उनके पास विकल्प था कि वे अपना भाग्य स्वयं चुनें।

आजादी के समय भारत 500 से भी ज्यादा रियासतों में बंटा हुआ था। इन रियासतों का स्वतंत्र शासन में विश्वास था, जोकि सशक्त भारत के निर्माण में सबसे बड़ी अड़चन थी। भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के बाद भारत और पाकिस्तान अस्तित्व में आए और देशी रियासतों के सामने तीन विकल्प रखे गये- पहला यह कि वो भारत में शामिल हो जाएं, दूसरा विकल्प पाकिस्तान में शामिल होने का था और तीसरा था कि वो स्वतंत्र रहें। कश्मीर, जूनागढ़ और हैदराबाद के अलावा बाकी सभी रियासतों ने स्वेच्छा से भारतीय परिसंघ में शामिल होने का विकल्प चुना।

जूनागढ़ के लोगों की इच्छा थी भारत में रहने की

जूनागढ़ रियासत ने पाकिस्तान में विलय होने की घोषणा की वहीं, कश्मीर ने स्वतंत्र बने रहने की इच्छा जाहिर की थी। 20 फरवरी 1948 को हुए जनमत संग्रह में जूनागढ़ रियासत के 91% लोगों ने भारतीय संघ में शामिल होने की इच्छा रखी। नतीजन जूनागढ़ आज भारत में शामिल है। हालांकि, भोपाल की रियासत भी भारत में शामिल होने को राजी नहीं थी, लेकिन बाद में वह भारत में मिल गयी। 

विज्ञापन

भारतीय संघ में राज्य

स्वतंत्रता पूर्व भारत में ब्रिटिश राज के दौरान 17 प्रांत और 550 से अधिक रियासतें थी। ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता मिलने के बाद ये रियासतें या तो भारतीय संघ या फिर पाकिस्तान में विलय हो गईं। वर्तमान में भारतीय संघ में 28 राज्य और 08 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। इनमें 02 जून 2014 को राज्य का दर्जा पाने वाला तेलंगाना सबसे नवीनतम राज्य है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें