रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने बुधवार को कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान उन छात्रों के लिये विशेष भर्ती अभियान चलाएंगे जिनकी नौकरी की पेशकश कोरोना वायरस के चलते रद्द हो गई है। उन्होंने कहा, मैंने आईआईटी संस्थानों के निदेशकों को ऐसे छात्रों के लिए विशेष भर्ती अभियान शुरू करने के लिए कहा, जो कोरोना वायरस की वजह से अपनी नौकरी का प्रस्ताव गंवा चुके हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा, मैंने सभी नियोक्ताओं से तकनीकी शिक्षण संस्थानों के स्नातक छात्रों के सामने रखी गई नौकरी की पेशकश वापस नहीं लेने की अपील की है। गौरतलब है कि