फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड के आवेदन शुल्क में हुई बढ़ोतरी, विदेश में केंद्र के लिए देनी होगी इतनी फीस

Mon, 23 Dec 2024 09:26 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन इस बार आईआईटी कानपुर की ओर से किया जाएगा। इस बार भारत से बाहर के परीक्षा केंद्रों के लिए आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced 2025: आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए सूचना विवरणिका जारी कर दी है। ऑनलाइन पंजीकरण 23 अप्रैल, 2025 से शुरू होगा। इस बार आवेदन शु्ल्क में एक बदलाव किया गया है। भारत के बाहर के परीक्षा केंद्रों के लिए आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


इस साल, जेईई एडवांस्ड परीक्षा भारत के 222 शहरों और अबू धाबी और काठमांडू में स्थित दो अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर होगी। इस सत्र के लिए दुबई परीक्षा केंद्र को बंद कर दिया गया है।

भारत के बाहर परीक्षा केंद्रों के लिए आवेदन शुल्क में 50 USD की बढ़ोतरी

अबू धाबी और काठमांडू को परीक्षा केंद्र के रूप में चुनने वाले उम्मीदवारों को 150 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना होगा, जबकि गैर-सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवारों को 250 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना होगा। यह पिछले साल की तुलना में 50 अमेरिकी डॉलर की वृद्धि है। हालांकि, भारत में केंद्रों के लिए जेईई एडवांस आवेदन शुल्क अपरिवर्तित रहेगा।

JEE Advanced 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

भारत में परीक्षा केंद्रों के लिए पंजीकरण शुल्क
भारतीय नागरिक :
  • महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियां): ₹1600
  • एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार: ₹1600
  • अन्य सभी उम्मीदवार: ₹3200
ओसीआई/पीआईओ कार्डधारक (04-03-2021 से पहले जारी):
  • महिला उम्मीदवार (सामान्य और सामान्य-दिव्यांग): ₹1600
  • ओपन (सामान्य-दिव्यांग): ₹1600
  • ओपन (सामान्य): ₹3200

विदेशी नागरिक और ओसीआई/पीआईओ कार्डधारक (04-03-2021 को या उसके बाद जारी):
  • सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवार: 100 अमेरिकी डॉलर
  • गैर-सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवार: 200 अमेरिकी डॉलर

विदेशी देशों में परीक्षा केंद्रों के लिए पंजीकरण शुल्क
भारतीय नागरिक और ओसीआई/पीआईओ कार्डधारक (04-03-2021 से पहले जारी):
  • सभी: USD 150
विदेशी नागरिक और ओसीआई/पीआईओ कार्डधारक (04-03-2021 को या उसके बाद जारी):
  • सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवार: 150 अमेरिकी डॉलर
  • गैर-सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवार: 250 अमेरिकी डॉलर
विज्ञापन

10 शहरों का करना होगा चयन

जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को अपने परीक्षा केंद्र के लिए दस पसंदीदा शहरों का चयन करना होगा। हालांकि, उम्मीदवार की चुनी गई प्राथमिकताओं में से एक शहर आवंटित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, लेकिन ऐसे असाधारण मामले हो सकते हैं जहां एक अलग शहर आवंटित किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें