फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT: आईआईटी में बीटेक प्रथम वर्ष का नया सत्र 20 जुलाई से; जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगी पढ़ाई

Tue, 30 Jun 2026 04:28 PM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो

सार

IIT Admission 2026: आईआईटी में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए नया शैक्षणिक सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। इससे पहले छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Admission 2026: देश के दिग्गज प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी सभी 23 आईआईटी में बीटेक पहले वर्ष के छात्रों का नया सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत जुलाई के तीसरे हफ्ते में सभी आईआईटी में दाखिला प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद, आईआईटी कैंपस में नए छात्रों के लिए पहले एक हफ्ते का ओरिएंटेशन प्रोग्राम चलेगा।

विज्ञापन


इसमें छात्रों को अन्य छात्रों, शिक्षकों व कैंपस को जानने का मौका मिलेगा। संबंधित आईआईटी छात्रों को उनकी नई कैंपस लाइफ से रूबरू करवाएंगे, ताकि वे बिना किसी डर, झिझक, शर्म, परिवार से दूर रहने का अकेलेपन से बाहर निकल सकें। फिर पढ़ाई शुरू होगी।

ओरिएंटेशन और इंडक्शन के बाद शुरू होंगी कक्षाएं

आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी कामकोटि ने बताया, 23 और 24 जुलाई को दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इसी के साथ बीटेक पहले वर्ष के छात्रों के नए सत्र का आगाज हो जाएगा। ओरिएंटेशन के बाद इंडेक्शन प्रोग्राम चलेगा। इसके बाद कक्षाएं शुरू होंगी। इसमें छात्रों को नए माहौल में एडजस्ट होने का मौका मिलेगा।

आईआईटी बीएचयू में 22 जुलाई से नए सत्र का आगाज होगा। इसमें पहले, छात्र पंजीकरण करेंगे। 27 से 30 जुलाई तक हॉस्टल अलॉटमेंट व बायोमेट्रिक और पंजीकरण होगा। 30 जुलाई को ओरिएंटेशन होगा। 30 जुलाई से पांच अगस्त तक इंडेक्शन प्रोग्राम चलेगा। इसके बाद सात अगस्त से कक्षाएं चलेंगी।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली में भी 22 जुलाई से रिपोर्टिंग शुरू हो रही है। उसके बाद, ओरिएंटेशन प्रोग्राम और उसके बाद कक्षाएं शुरू होंगी। आईआईटी जोधपुर में 27 जुलाई से नया सत्र शुरू हो रहा है। आईआईटी गुवाहाटी के अकेडमिक कोर्स के डीन प्रोफेसर दिगांता गोस्वामी ने बताया, 20 जुलाई से नए सत्र का आगाज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें