फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कार चलाते समय धूप नहीं करेगी परेशान, IIT छात्रों ने बनाई ये अनोखी चीज

Mon, 05 Aug 2019 03:10 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आईआईटी स्टूडेंट्स ने बनाई है अनोखी ट्रांसपैरेंट डिवाइस
  • कार चलाते समय आंखों में नहीं चुभेगी सूर्य की रोशनी
  • स्टूडेंट्स ने डिवाइस को पेटेंट कराने की प्रक्रिया शुरू की
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार चलाते समय सामने से आती हुई सूर्य की रोशनी काफी परेशान करती है। कई बार वाइजर (रोशनी रोकने वाली शील्ड) भी काम नहीं करता और रोशनी सीधे आंखों में चमकती है। इसकी वजह से सामने कुछ साफ दिखाई नहीं देता, जो कई बार खतरनाक भी साबित हो जाता है। लेकिन अब लोगों को धूप के कारण परेशान नहीं होना पड़ेगा। आईआईटी के छात्रों ने एक ऐसी अनोखी चीज बनाई है जो आपको कार चलाते समय सामने से आती धूप/रोशनी से सुरक्षित रखेगी। एक एक स्मार्ट सन वाइजर है।

विज्ञापन


कैसे काम करता है स्मार्ट सन वाइजर

विज्ञापन

  • यह स्मार्ट सन वाइजर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गांधीनगर के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने बनाया है। 
  • यह एक ऑटोमेटिक डिवाइस है जो ट्रैकिंग एंड ब्लॉकिंग सिस्टम पर काम करता है।
  • स्मार्ट वाइजर सक्शन कप्स की मदद से कार के डैशबोर्ड से जुड़ा रहता है।
  • इसमें एक छोटा सेंट्रल हाउसिंग है जिसमें सेंसर्स, माइक्रो कंट्रोलर और एक इलेक्ट्रिकल मोटर लगा है।
  • पारदर्शी पदार्थों से बने इस स्मार्ट वाइजर में ऐसे आर्म्स (बांहें) हैं जो जरूरत के अनुसार लंबे या छोटे हो सकते हैं। 

    ये भी पढें : क्या है अनुच्छेद 370 और 35A, ये हटने से जम्मू-कश्मीर में क्या बदलेगा
     
  • ये स्मार्ट वाइजर कार के शीशे पर आती सूर्य की रोशनी को फॉलो करता है और धूप को सीधे चालक की आंखों पर आने से रोकता है।
  • इसे बनाने वाली टीम की एक स्टूडेंट ने बताया कि यह स्मार्ट वाइजर चालक को अच्छी विजिबिलिटी देता है। सनग्लासेस रोशनी कम कर देते हैं, जबकि कार में दिए गए वाइजर्स शीशे का एक हिस्सा ब्लॉक कर देते हैं। लेकिन स्मार्ट वाइजर में दोनों ही दिक्कतें नहीं आएंगी।
  • इन स्टूडेंट्स ने इस स्मार्ट वाइजर को सन प्रोटेक्ट नाम दिया है। वे अब इसका पेटेंट कराने की प्रक्रिया में हैं।

    ये भी पढ़ें : विदेश में पढ़ाई करने का सपना होगा पूरा, सरकार करेगी 10 से 20 लाख रुपए की मदद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें