फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी पटना में एमटेक दाखिले के लिए पहली सूची जारी

Thu, 11 Jun 2020 12:09 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

आईआईटी पटना में एमटेक पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए पहली काउंसिलिंग के आधार पर बुधवार को छात्रों की पहली लिस्ट जारी की गई। पहली काउंसलिंग मेमं चयनित विद्यार्थियों के पास आज यानी गुरुवार तक तीन में से किसी एक विकल्प को चुनने का वक्त है। विद्यार्थी इस सूची के आधार पर एमटेक की सीट को या तो स्वीकार कर सकते हैं या फिर अस्वीकार और फ्रीज कर सकते हैं। विद्यार्थियों के पास गुरुवार तक इन तीनों में से किसी एक चीज का विकल्प है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NIRF India Rankings 2020: आज जारी टॉप संस्थानों की सूची, मंत्री ने ट्विटर पर दी जानकारी

विद्यार्थियों के पास एमटेक की सीट स्वीकार और अस्वीकार करने के अलावा रिटेन और वेट का तीसरा ऑप्शन भी है। आईआईटी पटना में इस बार 196 सीटों के लिए दाखिला होना है। इसके लिए बुधवार को एमटेक की पहली काउंसलिंग सूची जारी हुई है। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 25 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स के लिए 27 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसी तरह से कम्यूनिकेशन सिस्टम इंजीनियरिंग के लिए 19, सिविल इंजीनियिरंग के लिए 19 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। मैकेट्रॉनिक्स के लिए भी 19 विद्यार्थियों को सलेक्शन हुआ है। वीएसएसआई एंड एम्बेल्ड सिस्टम इंजीनियरिंग के लिए 12 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें