इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए अप्रैल 2020 में होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन - 2 (Joint Entrance Examination - JEE Main 2 April 2020) के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 फरवरी 2020 से शुरू हो रही है। वहीं, मेडिकल के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2020 - National Eligibility cum Entrance Test) के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार दिन-रात एक कर तैयारियों में जुटे हैं। स्कूल, कोचिंग से लेकर सेल्फ स्टडी तक, परीक्षा में सफल होने के लिए मेहनत कर रहे हैं। आपकी इस तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने आईआईटी प्रोफेसर्स के लेक्चर की सुविधा दी है।
ये भी पढ़ें : IIT बॉम्बे दे रहा है फेलोशिप, स्नातक से पीएचडी तक हर विषय के छात्रों के लिए शानदार मौका
कहां मिलेंगे लेक्चर्स?
आईआईटी प्रोफेसर्स के ये लेक्चर वीडियो फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। ये चार विषयों - फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी विषयों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
ये वीडियो लेक्चर्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। सभी विद्यार्थियों के लिए ये सुविधा निशुल्क है। आप आसानी से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वीडियो लेक्चर देख सकते हैं।
हर वीडियो लेसन करीब एक घंटे का है, जिसमें किसी भी विषय के सभी महत्वपूर्ण खंडों व उप-खंडों को शामिल किया गया है।
एनटीए ने आईआईटी पाल प्रोग्राम (IIT PAL Programme) के तहत ये सुविधा शुरू की थी। 2018 में पहली बार इसकी शुरुआत की गई थी। ये वीडियो लेक्चर सीरीज अभ्यर्थियों के लिए सिर्फ जेईई मेन व नीट ही नहीं, बल्कि जेईई एडवांस्ड में भी काफी काम आएगी।
NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
NTA IIT PAL Video Lectures सीधे देखने के लिए यहां क्लिक करें।