फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAM 2024: आईआईटी बॉम्बे ने जैम परीक्षा के लिए लॉच की वेबसाइट, जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन

Wed, 16 Aug 2023 04:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JAM 2024: IIT Bombay ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) के लिए वेबसाइट लॉन्च की घोषणा की है। परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को होगी। खबर में पढ़िए कब से शुरू हो रहे हैं आवेदन।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT-JAM 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बॉम्बे में GATE-JAM कार्यालय ने आधिकारिक तौर पर मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2024 वेबसाइट - jam.iitm.ac.in के लॉन्च की घोषणा की है। इस बार परीक्षा का आयोजन करने वाला संस्थान आईआईटी मद्रास है। परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी, 2024 को किया जाएगा। JAM 2024 के लिए पंजीकरण आधिकारिक पोर्टल पर 5 सितंबर से शुरू होगा।

विज्ञापन

13 अक्तूबर है अंतिम तिथि

JAM 2024 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2023 है। एक पेपर के लिए, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणियों और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 900 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 1,800 रुपये का भुगतान करना होगा। आईआईटी बॉम्बे ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है, साथ ही कहा है कि आवेदन पोर्टल 5 सितंबर 2023 तक खुलने की उम्मीद है।

कौन कर सकता है आवेदन

JAM 2024 योग्यता मानदंड के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने स्नातक की डिग्री पूरी कर ली है या वर्तमान में ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में पढ़ रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, भारतीय डिग्री वाले विदेशी नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं।

सात विषयों में होगी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन सात विषयों - जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology), रसायन विज्ञान (Chemistry), अर्थशास्त्र (Economics), भूविज्ञान (Geology), गणित (Mathematics), गणितीय सांख्यिकी (Mathematical Statistics) और भौतिकी (Physics) के लिए सुबह और दोपहर, दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), बहुविकल्पीय प्रश्न (MSQ), और न्यूमेरिकल टाइप (NAT) प्रश्न शामिल होंगे।

विज्ञापन

किन कॉलेजों और कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन

JAM 2024 का परिणाम 24 मार्च 2024 को घोषित किया जाएगा। JAM स्कोर के माध्यम से, छात्रों को MSc, MSc (Tech), MSc-MTech Dual Degree, MS (Research), Joint MSc - PhD, and MSc - PhD Dual Degree programmes में प्रवेश मिलेगा। अंको के आधार पर आईआईटी, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), आईआईईएसटी शिबपुर (IIEST Shibpur), संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SLIET) जैसे संस्थान उम्मीदवारों के एडमिशन करेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें