आईआईटी खड़गपुर में इंजीनियरिंग के अलावा मेडिकल कोर्स भी शुरू होने वाला है। ये इंस्टीट्यूट देश का पहला वेंचर होगा, जिसमें मेडिकल एजूकेशन शुरू की जाएगी। 2019 से इस सत्र की शुरूआत होने वाली है जिसमें 50 अभ्यर्थियों के लिए सीट है।
हालांकि इस सत्र की शुरूआत 2019 से होगी इसलिए अभी दाखिले की प्रक्रिया और प्रारूप तैयार नहीं की गई है। एथोरिटी ने पहले से ही मेडिकल काउंसिल अॉफ इंडिया से एमबीबीएस एजूकेशन उपलब्ध कराने की मंजूरी मांग ली थी।
'इस कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया 2018 के अंत में आरंभ की जाएगी' ऐसा इस इंस्टीट्यूट के पुर्व डीप्टी डायरेक्टर का कहना है। दाखिले के लिए छात्रों को एंट्रेंस की परुक्षा देनी होगी। नीट क्वालीफाइड छात्रों के एडमिशन इस इंस्टीट्यूट में नहीं होंगे।