फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी से पीजी और पीएचडी करने का मौका, आवेदन का आज आखिरी दिन

Tue, 03 Apr 2018 10:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में परास्नातक और पीएचडी कोर्सों में प्रवेश की खातिर आवेदन का बुधवार को आखिरी दिन है। 15 मार्च से चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शाम पांच बजे बंद कर दी जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 
विज्ञापन


इंजीनियरिंग में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल साइंस एंड बायोइंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल एंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग, मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, फोटॉनिक्स साइंस आदि। साइंस में केमिस्ट्री, कॉग्नेटिव साइंस, अर्थ साइंस, इकोनॉमिक साइंस, मैथमेटिक्स एंड स्टेटिसटिक, फिजिक्स।

इसके अलावा ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेज के कुछ विषयों से भी पीएचडी कर सकते हैं। इसमें इंग्लिश (लिट्रेचर, लिंग्यूटिक्स एंड ईएलटी), फाइन आर्ट्स, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान और सामाजिक विज्ञान के विषय हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मैनेजमेंट और डिजाइन प्रोग्राम के सभी क्षेत्रों में पीएचडी कर सकते हैं।
विज्ञापन


एमटेक प्रोग्राम के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) स्कोर अनिवार्य है। जबकि मास्टर ऑफ डिजाइन (एमडेस) के लिए गेट या फिर सीड का स्कोर होना चाहिए। इसके अलावा कई अन्य शैक्षिक अर्हता भी निर्धारित है जिसे छात्र आईआईटी की वेबसाइट www.iitk.ac.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें