फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी जोधपुर फेलोशिप: आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, फटाफट भरें फॉर्म; चयनितों को मिलेंगे हर महीने 80 हजार

Tue, 29 Sep 2026 11:55 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आईआईटी जोधपुर ने पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों को हर माह 80 हजार रुपये फेलोशिप और सालाना 50 हजार रुपये का कंटिंजेंसी ग्रांट मिलेगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 है।
विज्ञापन
आईआईटी जोधपुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ने और पढ़ाने का अनुभव हासिल करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आईआईटी जोधपुर ने पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप (PDF) का मौका दिया है। संस्थान ने इस फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


उत्कृष्ट शैक्षणिक रिकॉर्ड, बेहतर शोध और उपयोगी औद्योगिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। भारतीय नागरिकों के अलावा विदेशी नागरिक, भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO) और प्रवासी भारतीय नागरिक (OCI) भी इसके लिए पात्र हैं।

इन विभागों और स्कूलों में कर सकते हैं आवेदन

  • एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
  • बायोसाइंस और बायोइंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग
  • रसायन विज्ञान
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • सिविल और इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग
  • पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी इंजीनियरिंग
  • अर्थशास्त्र
  • ऊर्जा और ऑटोमोटिव
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • मटेरियल्स इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • गणित
  • भौतिकी
  • स्कूल ऑफ डिजाइन
  • स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप
  • स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स
  • सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी (CRF)

 

विज्ञापन

कल तक भरें फॉर्म

इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 80,000 रुपये की फेलोशिप दी जाएगी। इसके अलावा हर साल 50,000 रुपये का आकस्मिक अनुदान भी मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आईआईटी जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Post-Doctoral Fellowship के Online Application लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले Registration करें और मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी Personal, Educational और Research से जुड़ी जानकारी भरें।
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेज और अन्य विवरण जमा करें।
  • भरी गई जानकारी को अच्छी तरह चेक करके आवेदन Submit करें।
  • आवेदन Submit होने के बाद तैयार होने वाली PDF फाइल को Save करें।
  • PDF का Print निकालकर उस पर हस्ताक्षर करें और आईआईटी जोधपुर के दिए गए पते पर भेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें