केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 07 जनवरी, 2021 को IIT में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड और JEE एडवांस्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वे 07 जनवरी, 2021 को शाम छह बजे IIT में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड और JEE एडवांस्ड परीक्षा की तारीखों का एलान करेंगे।
जो छात्र जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करते हैं, उन्हें उनकी रैंक के आधार पर जोसा काउंसलिंग (JoSAA Counselling) के माध्यम से आईआईटी में प्रवेश दिया जाएगा।
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी जो 4 मई से शुरू होकर 10 जून को समाप्त होंगी। परीक्षा परिणाम 15 जुलाई को घोषित होंगे।
पिछले महीने ही शिक्षा मंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि 2021 से जेईई मेन्स परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जाएगी। यह चारों सत्र फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन्स परीक्षा का पहला सत्र 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा।