फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 टिप्स की मदद से IITJEE में केमिस्ट्री विषय को बनाएं आसान

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप IITJEE की तैयारी कर रहे हैं और आपको केमिस्ट्री सेक्शन में परेशानी हो रही है तो घबराएं नहीं। ज्यादातर छात्रों से केमिस्ट्री विषय में गलतियां हो जाती हैं। उन्हें केमिस्ट्री के फॉर्मूलों से लेकर रिसोर्स मेथड तक में दिक्कतें आती हैं। लेकिन अगर आपका केमिस्ट्री के बेसिक पर कमांड है तो आपको कभी कोई परेशानी नहीं होगी। आज हम इस ब्लॉग में ऐसे कुछ टिप्स देंगे जिसके मदद से आप IITJEE की परीक्षा में केमिस्ट्री सेक्शन को आसान बना लेंगे।

  • तीनों पार्ट पर बराबर ध्यान दें: सबसे पहले आपको जरूरी है कि केमिस्ट्री के तीनों पार्ट; ऑर्गेनिक, इनॉर्गेनिक और फिजिकल केमिस्ट्री पर बराबर समय दें। किसी एक पार्ट को ज्यादा समय देने के चक्कर में बाकी को इग्नोर ना करें। साथ ही इसके लिए उपयोगी स्टडी मटेरियल को खुद की समझदारी से चुनें। 
  • फॉर्मूलों को याद रखें: जैसा की आप जानते हैं IITJEE के तीनों विषय गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री फॉर्मूला बेस्ड हैं। इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है फॉर्मूलों को याद रखना। फॉर्मूलों को याद रखने के साथ - साथ सवालों को सॉल्व करने की स्पीड में भी सुधार करें। 
  • पीरियॉडिक टेबल: केमिस्ट्री का आधार माना जाता है पीरियॉडिक टेबल को। अगर केमिस्ट्री में चैंपियन बनना है तो इसे बिल्कुल अच्छे से याद कर लें। साथ ही इसको अपने आस पास कहीं चिपका दें। ताकि हर वक़्त नज़र उसपर पड़ती रहे। 
  • इन तत्वों पर विशेष ध्यान दें: मेकेनिज़्म, केमिस्ट्री से जनरल प्रॉपर्टीज, स्ट्रक्चर ऑफ एटम, एक्विलिब्रियम इलेक्ट्रो केमिस्ट्री, केमिकल काइनेटिक्स, जनरल आर्गेनिक केमिस्ट्री पर ज्यादा ध्यान दे।
  • नोट्स बनाएं: केमिस्ट्री सेक्शन की अच्छे से तैयारी करनी है तो नोट्स जरूर बनाएं। नोट्स बनाने से आप परीक्षा से पहले रिवीजन कर सकते हैं। साथ ही यह भी आकलन कर सकते हैं कि आप किस टॉपिक पर कितना तैयार हैं। 
  • ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें: IITJEE की तैयारी में केमिस्ट्री विषय पर जितना ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे उतना ही अच्छा नंबर स्कोर कर पाएंगे। इसके लिए कम से कम 3 घंटे का समय आपको प्रैक्टिस के लिए देना होगा। 
  • विगत वर्षों के पेपर सॉल्व करें: परीक्षा की तैयारी करने का सबसे बेस्ट तरीका होता है पुराने प्रश्नपत्रों को सॉल्व करना। यदि आप 20 प्रश्नपत्र सॉल्व कर लेते हैं तो आपको कोई रोक ही नहीं सकता। पुराने पेपर सॉल्व करने से आपको सवालों के पैटर्न के बारे में जानकारी हो जाती है।
  • मॉक टेस्ट लें: IITJEE की तैयारी के दौरान कुछ और भी काम हैं जो करना जरूरी होता है। आप तैयारी के वक़्त खुद को जांचते रहें। बीच बीच में आप खुद से खुद को एग्जामिन करें। इसके लिए कठिन प्रश्नों का मॉक टेस्ट लें। इससे आप खुद को बाकी उम्मीदवारों से अलग पाएंगे। 
  • बेस्ट टाइम मैनेजमेंट: किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए आपको टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। इसके लिए सबसे आसान तरीका होता है लिस्टिंग के फॉर्मूले से पढ़ाई करें। हर विषय को पढ़ने के लिए समय का विभाजन कर लें। इसमें एक लिस्ट बनायें जिसमें यह अंकित हो कि आप किस विषय को कितना समय देना चाहते हैं।  
  • थियोरेटिकल प्रश्नों को प्राथमिकता: परीक्षा में अक्सर यह असमंजस हो जाता है कि पहले कौन से प्रश्न करें। इसके लिए सबसे सही तरीका है कि पहले थियोरेटिकल प्रश्नों को कर लें उसके बाद ही न्यूमेरिकल प्रश्नों को सॉल्व करें। इससे समय की बचत और प्रश्न आसान लगने लगेंगे। 
  • स्वस्थ रहें: कहते हैं इंसान को शारीरिक मेहनत से ज्यादा मानसिक मेहनत थका देता है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने की आवश्यकता है। रोजाना व्यायाम करें, योगा करें और टेंशन फ्री होकर पढ़ाई करें। खाने पर विशेष ध्यान दें।

महंगी फीस से आजादी

  • अगर आप आईआईटी जेईई की तैयारी करना चाहते हैं तो Safalta.com लेकर आया है दो साल का खास कोर्स। जिसके द्वारा आप बेहतर तरीके से तैयारी कर सकते हैं।
  • इस कोर्स में आपको कोटा व आईआईटी की फैकल्टी द्वारा पढ़ाया जाएगा। छात्रों के लिए खास डाउट क्लीयरिंग सेशन कराए जाते हैं।
  • साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट व स्पेशल काउंसलिंग सेशन से छात्रों की तैयारी और भी पक्की कराई जाती है। सिर्फ यही नहीं एक तरफ जहां आपको IIT-JEE की तैयारी के लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़ते है तो वहीं यह कोर्स मात्र 61 रु./घंटे से शुरू है।
  • तो फिर देर किस बात की आज ही इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए विजिट करें- https://bit.ly/2GxhB18
एक्सपर्ट्स के द्वारा पाएं इस परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी, अभी भरें ये फॉर्म: https://forms.gle/qB41hR2c4x4A4Afx9
विज्ञापन


Advertorial

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें