IIT JAM 2023 Scorecard Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने IIT JAM 2023 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर उपलब्ध है। इससे पहले आईआईटी गुवाहाटी ने 21 मार्च 2023 को परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। शेड्यूल के अनुसार, रिजल्ट बुधवार, 22 मार्च, 2023 को घोषित किया जाना था, लेकिन इसे एक दिन पहले ही जारी कर दिया गया था।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-jam.iitg.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर दिखाई देने वाले JOAPS 2023 लॉगइन टैब पर क्लिक करें।
एक नया लॉगइन पेज खुलेगा।
अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्कोरकार्ड तक पहुंचें और इसे डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।