फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी से मास्टर्स करने का मौका: आज शुरू हो रहा जैम 2027 के लिए आवेदन, इस तारीख तक भरें फॉर्म; कितनी लगेगी फीस

Sat, 12 Sep 2026 07:00 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आईआईटी जैम 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्तूबर तक फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा के जरिए आईआईटी में मास्टर्स में दाखिले का मौका मिलेगा
विज्ञापन
IIT JAM 2027 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने आईआईटी जैम 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आईआईटी जैम की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर 2026 है। आवेदन में सुधार के लिए संशोधन विंडो 10 नवंबर 2026 को खुलने की उम्मीद है। 

कौन कर सकता है आवेदन?

जिन उम्मीदवारों ने अपनी स्नातक डिग्री पूरी कर ली है या जो वर्ष 2027 में अपनी योग्यता डिग्री की अंतिम परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आईआईटी जैम 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितना है आवेदन शुल्क?

इस परीक्षा के लिए महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) वर्ग के उम्मीदवारों को एक परीक्षा पत्र के लिए 1,000 रुपये और दो परीक्षा पत्रों के लिए 1,350 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य सभी श्रेणियों के लिए एक परीक्षा पत्र की फीस 2,000 रुपये और दो परीक्षा पत्रों की फीस 2,700 रुपये है। जेएएम की ओर से कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, बैंक या पेमेंट गेटवे का शुल्क, यदि लागू हुआ, तो उम्मीदवार को ही देना होगा।

क्या है जरूरी दस्तावेज?

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र।
  • हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो (3.5 सेमी × 4.5 सेमी)।
  • काले या गहरे नीले पेन से सफेद कागज पर 2 सेमी × 7 सेमी के बॉक्स में हस्ताक्षर करें।
  • जहां लागू हो, श्रेणी प्रमाण पत्र तैयार रखें।
  • दिव्यांग (PwD) उम्मीदवार वैध PwD प्रमाण पत्र और UDID कार्ड/नंबर तैयार रखें। PwD प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य नहीं है।

फरवरी में होगी परीक्षा

आईआईटी जैम परीक्षा 14 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। उम्मीदवार एक या दो परीक्षा पत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, दो पेपर चुनने की अनुमति तभी होगी, जब दोनों पेपर अलग-अलग सत्रों में आयोजित किए जाएं।
 
तारीख समय प्रश्नपत्र पाली
14 फरवरी 2027 सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित पहली पाली
14 फरवरी 2027 दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक जैव प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, गणितीय सांख्यिकी, भौतिकी दूसरी पाली
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाएं।
  • आवेदन करने के विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • एक या दो प्रश्नपत्रों का चयन करें।
  • अपनी श्रेणी और चुने गए प्रश्नपत्रों के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें