फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT JAM 2025 Admission: MSc समेत PG कोर्सेज के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी, जानें कब तक करनी होगी सीट कन्फर्म

Fri, 04 Jul 2025 02:21 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT JAM 2025 Admission Dates: आईआईटी जैम के आयोजक संस्थान आईआईटी दिल्ली ने आईआईटी और आईआईएससी जैसे प्रतिभागी संस्थानों में एमएससी और संयुक्त एमएससी-पीएचडी सहित स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार पूरा शेड्यूल नीचे देख सकते हैं।
विज्ञापन
IIT JAM 2025 Admission - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT JAM 2025 Admission: आईआईटी दिल्ली द्वारा आयोजित जैम 2025 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एमएससी और एमएससी-पीएचडी जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार नीचे पूरा शेड्यूल देख सकते हैं, इसके अलावा, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी तिथियों और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर विजिट कर सकते हैं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की समस्या न हो।

समय पर सीट कन्फर्म करना अनिवार्य

उम्मीदवारों को समय पर दाखिला पाने के लिए तय अंतिम तिथि से पहले अपनी सीट की पुष्टि करनी होगी, ओरिएंटेशन (परिचय) कार्यक्रम में शामिल होना होगा और जरूरी फीस जमा करनी होगी। इस साल कोई स्पॉट राउंड नहीं रखा गया है। अभ्यर्थी 22 आईआईटी में 3,000 से ज्यादा सीटों के लिए अपनी पसंद के कोर्स में आवेदन कर सकते थे।

विज्ञापन

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए संस्थान-वार शेड्यूल
 

संस्थान का नाम संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि ओरिएंटेशन सेशन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि कक्षाएं शुरू होने की तिथि लंबित दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि
IIT (BHU) वाराणसी 17 जुलाई बाद में घोषित किया जाएगा 11 से 17 जुलाई 18 जुलाई 2 सितम्बर
IIT भिलाई 23 जुलाई 23 से 27 जुलाई 23 जुलाई 28 जुलाई 30 सितम्बर
IIT भुवनेश्वर 23 जुलाई 25 जुलाई 20 जुलाई 28 जुलाई 1 सितम्बर
IIT बॉम्बे 23-24 जुलाई 23-24 जुलाई 22 जुलाई 23 जुलाई 29 अगस्त
IIT दिल्ली 19-20 जुलाई 19 जुलाई 18 जुलाई 24 जुलाई 15 अगस्त
IIT धारवाड़ 28 जुलाई 30 जुलाई - 3 अगस्त 28 जुलाई 4 अगस्त 15 अगस्त
IIT गुवाहाटी 21 जुलाई 22 जुलाई 15 जुलाई 23 जुलाई 31 अगस्त
IIT हैदराबाद 21 जुलाई 23 जुलाई 14 जुलाई 28 जुलाई 1 सितम्बर
IIT इंदौर 24 जुलाई 24-25 जुलाई 24 जुलाई 28 जुलाई 30 सितम्बर
IIT जम्मू 23 जुलाई 23 जुलाई 18 जुलाई 28 जुलाई 23 जुलाई
IIT जोधपुर 23 जुलाई 23 जुलाई 15 जुलाई 31 जुलाई 10 सितम्बर
IIT कानपुर 23 जुलाई 24-27 जुलाई 31 जुलाई 31 जुलाई 7 अक्बतूर
IIT खड़गपुर 10 जुलाई 10 जुलाई 10 जुलाई 17 जुलाई 1 सितम्बर
IIT मद्रास 22 जुलाई 23 जुलाई 21 जुलाई 28 जुलाई 31 अगस्त
IIT मंडी 25 जुलाई 25 जुलाई 31 जुलाई 1 अगस्त 16 अगस्त
IIT पलक्कड़ 22 जुलाई 24 जुलाई 20 जुलाई 30 जुलाई 31 अगस्त
IIT पटना 25 जुलाई 25 जुलाई 25 जुलाई 28 जुलाई 30 सितम्बर
IIT रुड़की 15 जुलाई 16 जुलाई 12 जुलाई 17 जुलाई 28 अगस्त
IIT रोपड़ 22 जुलाई 27 जुलाई 22 जुलाई 23 जुलाई 1 सितम्बर
IIT तिरुपति 31 जुलाई 31 जुलाई 24 जुलाई 4 अगस्त 31 अगस्त
IIT (ISM) धनबाद 22 जुलाई 23 जुलाई 16 जुलाई 24 जुलाई 30 सितम्बर
IIT गांधीनगर 18 जुलाई 18-31 जुलाई 15 जुलाई 18 जुलाई (अनिवार्य) 30 सितम्बर
विज्ञापन

ऐसे देखें परीक्षा शेड्यूल

  • अपने ब्राउजर में जाएं और वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in जाएं।
  • होमपेज पर 'Admission Schedule' या 'Important Dates' लिंक खोजें
  • वेबसाइट के होमपेज पर "Admissions" या "Important Announcements" सेक्शन में जाएं।
  • "IIT JAM 2025 Admission Schedule" या "प्रवेश कार्यक्रम" पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें