फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT JAM 2023: आईआईटी गुवाहाटी जल्द जारी करेगा जैम का रिजल्ट, जानें कब आएगी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट?

Mon, 20 Feb 2023 10:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT JAM 2023 Result: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी द्वारा मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2023 का परिणाम जल्द जारी करने की संभावना है।  
विज्ञापन
IIT JAM 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT JAM 2023 Result: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी द्वारा मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2023 का परिणाम जल्द जारी करने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले उम्मीदवारों के लिए आयोजकों की ओर से गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन

आईआईटी गुवाहाटी की ओर से IIT JAM 2023 ने 12 फरवरी, 2023 को मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2023 आयोजित की गई थी। सूचना बुलेटिन के अनुसार, IIT JAM 2023 के परिणाम 22 मार्च, 2023 को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार IIT JAM की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाकर 2023  का परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।  

IIT JAM Result 2023 डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

 
  • चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2. “डाउनलोड IIT JAM 2023 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3. लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • चरण 4. आपका IIT JAM परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • चरण 5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।


JAM परीक्षा 2023 कुल सात विषयों -बायोटेक्नोलॉजी (BT), रसायन विज्ञान (CY), अर्थशास्त्र (EN), भूविज्ञान (GG), गणितीय सांख्यिकी (MS), गणित (MA) और भौतिकी (PH) के लिए आयोजित की गई थी। JAM 2023 स्कोर का उपयोग NITs, IISc, DIAT, IIEST, IISER पुणे, IISER भोपाल, IIPE, JNCASR, SLIET सहित विभिन्न CFTIs द्वारा 2300 से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाता है। 
 

परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की थी, जिसमें तीन प्रकार के प्रश्न थे :-
 
  • (i) बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ),
  • (ii) एकाधिक चयन प्रश्न (एमएसक्यू), और
  • (iii) संख्यात्मक उत्तर प्रकार (NAT) प्रश्न आदि।
विज्ञापन

IIT JAM 2023 परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां

  • IIT JAM प्रश्न पत्र जारी करने की तारीख :  जल्द घोषित की जाएगी
  • IIT JAM उत्तर कुंजी जारी करने की तारीख : जल्द घोषित की जाएगी
  • IIT JAM परिणाम जारी करने की तारीख : 22 मार्च, 2023
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें