फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी जेएएम 2020 परीक्षा का शेड्यूल जारी, ये रही पूरी जानकारी

Sun, 11 Aug 2019 09:57 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर द्वारा आईआईटी और आईआईएससी में पोस्टग्रेजूएट कोर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा छह विषयों में आयोजित की जाएगी। सबसे खास बात यह है कि यह परीक्षा बायोलॉजिकल साइंस में नहीं कराई जाएगी। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 05 सितबंर से शुरू कर दी जाएंगी। उम्मीदवार 08 अक्टूबर की शाम 5 : 30 बजे तक ही आवेदन कर सकेंगे। जैम परीक्षा का आयोजन 09 फरवरी, 2020 को विभिन्न केंद्रो पर अयोजित की जाएगी। 

परीक्षा का समय :
उम्मीदवारों की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होंगी। 
पहली परीक्षा सुबह 9 : 30 से दोपहर 12 : 30 बजे तक
दूसरी परीक्षा दोपहर 2 : 30 से शाम 5 :30 बजे तक

विज्ञापन

परीक्षा का पैटर्न :
जैम परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जोकि तीन पैटर्न के होंगे। बात दें कि जैम परीक्षा में प्राप्त स्कोर को एनआईटी, आईआईईएसटी, शिबपुर, एसएलआईईटी पंजाब और आईआईएसईआर आदि अन्य केंद्रीय तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए जरूरी है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitk.ac.in पर जाएं।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
 
ये भी पढ़ें : मेडिकल का वो क्षेत्र जहां खाली हैं लाखों पद, जानें आप कैसे ले सकते हैं फायदा

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें