फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Dhanbad: आईआईटी आईएसएम धनबाद ने बढ़ाई एमबीए की सीटें, 120 सीटों में होगा प्रवेश; आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sun, 22 Dec 2024 12:13 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Dhanbad: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खान विद्यालय), धनबाद ने सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब एमबीए कोर्स में 28 सीटें बढ़ाने का फैसला किया गया है। सत्र 2024-25 में एमबीए में 92 सीटें थी, लेकिन अब 120 सीटों पर एडमिशन लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Dhanbad: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खान विद्यालय), धनबाद (IIT ISM) ने अपने एमबीए कार्यक्रम के लिए एक नई और अहम घोषणा की है। सत्र 2025-26 में एमबीए (MBA) की कुल सीटों की संख्या 120 कर दी गई है। पहले सत्र 2024-25 में यह संख्या 92 थी। इस बदलाव से छात्रों को आईआईटी में प्रवेश का अधिक मौका मिलेगा।

एमबीए और बिजनेस एनालिटिक्स में नए बदलाव

इस बार एमबीए की सीटों को 62 से बढ़ाकर 90 किया गया है। वहीं, बिजनेस एनालिटिक्स की 30 सीटें यथावत रखी गई हैं। इसके साथ, महिला उम्मीदवारों को विशेष 5% वेटेज मिलेगा। यह पहल अधिक से अधिक महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है।  

एमबीए में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

एमबीए में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र CAT 2024 के स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है। पर्सनल इंटरव्यू 20-23 फरवरी, 7-9 मार्च, 22-24 मार्च और 29-30 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। इस प्रक्रिया का अंतिम परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पर्सनल इंटरव्यू पर मिलेंगे 40 फीसदी अंक

एमबीए के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग कैट परसेंटाइल को ध्यान में रखकर किया जाएगा। उसके बाद अंतिम चयन उम्मीदवार के चार पहलुओं को ध्यान में रख कर किया जाएगा। इनमें पर्सनल इंटरव्यू 40 फीसदी, कैट परसेंटाइल 35 फीसदी, पास्ट एकेडमिक रिकॉर्ड 10 फीसदी, इंडस्ट्रियल एक्सपिरिएंस 10 फीसदी व महिला उम्मीदवारों को 5 फीसदी का वेटेज शामिल है।

फीस और अन्य शुल्क  

एमबीए में प्रवेश लेने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के लिए फीस 3 लाख 67 हजार 936 रुपए तय की गई है। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी छात्रों के लिए यह फीस 67 हजार 936 रुपए है। इसके अतिरिक्त, प्रति सेमेस्टर छात्रों को ₹18,000 मेस शुल्क भी देना होगा। आईआईटी प्रशासन ने यह भी बताया है कि सेमेस्टर शुल्क में संशोधन किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें