FITT International Patent Filing: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा विकसित तकनीकों को अब वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की पहल शुरू हो गई है। नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए फाउंडेशन (FITT) ने विदेशी पेटेंट फाइलिंग और अंतरराष्ट्रीय व्यावसायीकरण के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए हैं, जिससे भारतीय नवाचार को वैश्विक बाजार में बढ़ावा मिलेगा।
IIT Technology Innovation India: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली अपनी विकसित तकनीक को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने की तैयारियों में जुट गया है। इस पहल से तकनीक को वैश्विक पहचान मिलेगी और व्यावसायीकरण की दिशा में नए रास्ते खुलेंगे। इस संबंध में आईआईटी दिल्ली ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी किया है। इस संबंध में आईआईटी दिल्ली के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी) ने विदेशी पेटेंट फाइलिंग और अंतरराष्ट्रीय व्यावसायीकरण के लिए ईओआई आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
इसके तहत कंपनियों, उद्योग समूहों और लाइसेंसिंग पार्टनर्स को आमंत्रित किया गया है जो वैश्विक बौद्धिक संपदा प्रबंधन, तकनीकी विपणन और अंतरराष्ट्रीय लाइसेंसिंग में अनुभव रखते हैं। इसके तहत चयनित साझेदार आईआईटी दिल्ली की उन तकनीकों की पहचान करेंगे जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यावसायिक संभावनाएं हैं। साथ ही वह विदेशी पेटेंट फाइलिंग, टेक्नोलॉजी लाइसेंसिंग और वैश्विक बाजार में उनके प्रचार-प्रसार में सहयोग करेंगे। इस प्रक्रिया में लागत और संभावित लाभ की साझा करने के लिए आपसी सहमति पर आधारित मॉडल अपनाया जाएगा।
संस्थान ने इच्छुक संगठनों से उनके अनुभव, कार्यक्षेत्र, प्रस्तावित सहयोग मॉडल और तकनीकी क्षेत्रों की जानकारी मांगी है। प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर आईआईटी दिल्ली योग्य आवेदकों को चयनित कर आगे की प्रक्रिया, जैसे रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल के लिए आमंत्रित करेगा।