फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT ने एमटेक स्टूडेंट्स को दिया झटका, बढ़ेगी नौ सौ फीसदी फीस

Sat, 28 Sep 2019 02:12 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बीटेक और एमटेक की फीस अब होगी बराबर
  • लगभग 900 फीसदी की बढ़ोतरी को आईआईटीज की काउंसिल ने दी मंजूरी
  • हर महीने मिलने वाला 12,400 रुपये स्टाइपेंड बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमटेक कोर्स की फीस में आईआईटी एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। बता दें कि आईआईटी एमटेक प्रोग्राम की फीस में 900 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर रही है। खास बात ये है कि शुक्रवार को आईआईटी की एक काउंसलिंग हुई, जिसमें एमटेक प्रोग्राम की फीस को बीटेक कोर्सों की फीस के बराबर करने को मंजूरी दे दी है। एचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल की अध्यक्षता में ये परिषद की मीटिंग की बैठक हुई है।

विज्ञापन


बीटेक वालों की सालाना फीस 2 लाख रुपए है। और एमटेक प्रोग्राम की वर्तमान फीस की बात करें तो 5 हजार से 10 हजार है। पर इस फीस में 900 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। 

छात्र-छात्राओं को मिलने वाला स्टाइपेंड भी अब बंद होने वाला है। बता दें कि गेट स्कोर के आधार पर दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को 12,400 रुपये का स्टाइपेंड प्रति माह मिलता है, जिसे अब बंद कराने का प्रस्ताव रखा गया है। 
विज्ञापन


अब आप सोच रहे होंगे कि अगर स्टूडेंट्स को स्टाइपेंड नहीं मिलेगा तो ये फंड कहा जाएगा? बता दें कि मिलने वाले स्टाइपेंड को भागों में बांटा जाएगा, जिसे यूजी लैब्स और कोर्सों में टीचिंग असिस्टेंटशिप के तौर पर दिया जाएगा। इतना ही नहीं स्टाइपेंड के कुछ हिस्से का इस्तेमाल अन्य पेशेवराना गतिविधियों के लिए करने की संभावना है।

इसके अलावा सूत्रों के अनुसार शिक्षकों ने बताया कि अब कमजोर छात्रों को कोर्स से तीन साल के बाद निकालने की योजना बन रही है। साथ ही इन छात्रों के लिए तीन साल बीएससी इंजीनियर की डिग्री देने पर भी जोर दिया जा रहा है।
 

ये भी पढ़ें- भगत सिंह द्वारा जेल में लिखा गया लेख और 300 पेज का वो फैसला, छिपी कहानी से हटा पर्दा

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें