फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT दिल्ली ने बनाया नया रिकॉर्ड, लॉकडाउन के बावजूद प्लेसमेंट में सबसे आगे

Tue, 07 Jul 2020 08:27 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-  Indian Institute of Technology) ने इस साल महामारी के बावजूद 1100 प्लेसमेंट ऑफर हासिल किए हैं। इसी के साथ इस संस्थान ने एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया है। बता दें कि संस्थान ने अपने ही पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और देश में कोरोना संकट के कारण अर्थव्यवस्था में मंदी के बावजूद ऑफर लेटर इस साल प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि ये जानकारी करियर सेवाओं के कार्यालय के प्रमुख (OCS-  Office Of Career Services) ने दी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्लेसमेंट पिछले वर्षों की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक हैं। लगभग 85.6% यूजी और पीजी छात्रों को बाहर की कंपनीज की तरफ से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वहीं दूसरे चरण के प्लेसमेंट में, छात्रों को 960 प्रस्ताव दिए गए थे।

और आईआईटीज में भी इस तरह के प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित हुईं लेकिन ज्यादा अच्छा परिणाम देखने को नहीं मिला है। आईआईटी मद्रास की बात करें तो वहां देश में फैली महामारी के कारण लगभग 24 नौकरियों के प्रस्ताव वापस ले लिए गए हैं। बता दें कि इस साल संस्थान ने छात्रों को 924 जॉब ऑफर दिए हैं, जिसमें यूजी छात्रों के लिए 241, दो डिग्री वाले छात्रों के लिए 221 और पीजी छात्रों के लिए 336 शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें