फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2020: आईआईटी दिल्ली ने जारी की मॉक-टेस्ट सीरीज, यहां करें प्रैक्टिस

Sat, 09 Nov 2019 03:07 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गेट 2020 मॉक टेस्ट - फोटो : IIT Delhi
विज्ञापन

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2020) देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने गेट 2020 के लिए मॉक टेस्ट सीरीज जारी कर दी है। 

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली ने गेट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी विषयों के लिए मॉक टेस्ट की लिंक सक्रिय की है। हम आपको इसकी सीधी लिंक इस खबर में आगे दे रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों ने गेट के लिए आवेदन किया है या आगे इसकी परीक्षा देने वाले हैं, वे इस लिंक के जरिए मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इस मॉक टेस्ट के जरिए आपको परीक्षा के पटर्न का भी अंदाजा लग जाएगा।

ये भी पढ़ें : ये हैं दुनिया के टॉप-10 विश्वविद्यालय, जानें इनकी फीस
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट 2020 का आयोजन आईआईटी दिल्ली द्वारा देशभर में 1, 2, 8 और 9 फरवरी 2020 को किया जाएगा। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का परिणाम 16 मार्च 2020 को जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आईआईटीज समेत अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech) में दाखिला पा सकते हैं। इसके अलावा गेट के स्कोर के आधार पर सरकारी नौकरियां भी पा सकते हैं। गेट का स्कोर परिणाम की घोषणा से तीन साल तक वैध रहता है।

आईआईटी दिल्ली द्वारा जारी गेट 2020 मॉक टेस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें