फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2020 आवेदन के बारे में आईआईटी दिल्ली ने दी बड़ी सूचना, यहां पढ़ें

Mon, 14 Oct 2019 01:41 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2020) को लेकर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने बड़ी जानकारी दी है। संस्थान ने इस साल गेट के लिए हुए आवेदनों की संख्या के बारे में बताया है। इसके अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस बार गेट के आवेदनों में भारी कमी आई है। 

विज्ञापन


इस बार गेट के लिए कितने आवेदन हुए? यह पिछले साल से कितने कम हैं? किस जोन के लिए कितने आवेदन किए गए हैं? कम आवेदनों को लेकर गेट के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन ने क्या कहा? इस बारे में आगे पढ़ें।

विज्ञापन

GATE 2020 के आवेदन

इस बार गेट के लिए कुल 8,58,030 आवेदन किए गए हैं। पिछले तीन साल में यह सबसे कम है। पिछले साल से अगर इसकी तुलना की जाए, तो इस बार 68,970 आवेदन कम हुए हैं। पिछले साल, यानी 2019 में हुए गेट के लिए करीब 9.27 लाख आवेदन किए गए थे।
वहीं 2018 और 2017 में गेट परीक्षाओं के लिए क्रमशः 9.92 और 9.22 लाख आवेदन हुए थे।

ये भी पढ़ें : इस यूनिवर्सिटी ने दिए हैं सबसे ज्यादा अमीर, जानें कितनी है यहां की फी

किस जोन में हुए कितने आवेदन, IIT Bombay टॉप पर

जोन                             आवेदन
आईआईटी बॉम्बे           1,73,965
आईआईएससी              1,31,287
आईआईटी दिल्ली          1,30,522
आईआईटी मद्रास          1,18,951
आईआईटी खड़गपुर      1,14,794
आईआईटी कानपुर          73,618
आईआईटी रूड़की          62,340
आईआईटी गुवाहाटी        52,553
कुल                            8,58,030

कम आवेदन पर क्या बोले GATE 2020 के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन

इस बार गेट का आयोजन आईआईटी दिल्ली करा रही है। गेट 2020 के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन बीआर चाहर (GATE 2020 Organising Chairman BR Chahar) ने कहा कि इस बार आईआईटीज में एमटेक कोर्स के लिए बढ़ी हुई फीस आवेदन कम होने का कारण हो सकती है।

ये भी पढ़ें : इस शख्स के कारण आज हम देख रहे हैं वीडियो और फिल्में, गूगल ने बनाया डूडल

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही आईआईटी काउंसिल की एक बैठक में फैसला लिया गया था कि सभी आईआईटीज में एमटेक कोर्सेज की फीस बढ़ाकर दो लाख रुपये तक कर दी जाएगी। यह वर्तमान फीस से 10 गुना तक ज्यादा है।

GATE 2020 का आयोजन 1 व 2 फरवरही 2020 और 8 व 9 फरवरी 2020 को किया जाएगा। इसके लिए देश के 100 से ज्यादा शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा सिंगापुर, नेपाल, बांग्लादेश, यूएई, इथियोपिया और श्रीलंका में भी परीक्षा होगी। परिणाम 16 मार्च 2020 को जारी किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें